Google की नकेल कसने की तैयारी कर रहा है यूरोपीयन पार्लियामेंट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2014 1:16 PM

विज्ञापन

यूरोपीयन पार्लियामेंट ने दिग्‍गज इंटरनेट ब्राउजर गूगल पर लगाम लगाने के मकसद से एक प्रस्‍ताव लाने का फैसला किया है. यह प्रस्‍ताव गूगल सर्च इंजन के कामों को यूरोपीय कॉमर्सियल सेवाओं से अलग-अलग करने की वकालत करेगा. हालांकि किसी खास सर्च इंजन का नाम लिए बिना यह मसौदा पार्लियामेंट के सामने पेश किया गया. बता […]

विज्ञापन

यूरोपीयन पार्लियामेंट ने दिग्‍गज इंटरनेट ब्राउजर गूगल पर लगाम लगाने के मकसद से एक प्रस्‍ताव लाने का फैसला किया है. यह प्रस्‍ताव गूगल सर्च इंजन के कामों को यूरोपीय कॉमर्सियल सेवाओं से अलग-अलग करने की वकालत करेगा.

हालांकि किसी खास सर्च इंजन का नाम लिए बिना यह मसौदा पार्लियामेंट के सामने पेश किया गया. बता दें कि यूरोप में सर्च इंजन के कारोबार पर लगभग 90 फीसदी मार्केट शेयर गूगल के ही पास है. इससे साफ पता चलता है कि यह प्रस्‍ताव गूगल के लिए ही लिया गया है ताकि इस अमेरिकी कंपनी का वर्चस्‍व यूरोपीय बाजारों में कम किया जा सके.

इंटरनेटकारोबारमें अमेरिकी कंपनियों के आधिपत्‍य से यूरोपीय देश अमेरिकी प्रभाव को लेकर खासा चिंति‍त हैं, और इस प्रभाव को कम करना चाहते हैं. यूरोपीय पार्लियामेंट का यह प्रस्‍ताव यूरोपीय कमीशन पर इंटरनेट दिग्‍गज कंपनी गूगल के खिलाफ उचित कार्यवाही करने के लिए दबाव बना सकता है.

बता दें कि पहले ही से गूगल यूरोप में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी से लेकर टैक्‍स पॉलिसी तक अपने सर्विसों को लेकर कडी आलोचनाएं झेल रहा है. पिछले लंबे समय से लोगों की शिकयतों को लेकर भी इंटरनेट कंपनी गूगल यूरोपीयन कोर्ट से लड रहा है. उनकी शिकायत है कि गूगल को अपने सर्च रिजल्‍ट से आपत्तिजनक लिंक को हटाना चाहिए.

ध्‍यान देने योग्‍य बात है कि यूरोपीयन पार्लियामेंट के पास विधायी शक्तियां नहीं हैं जिसके वजह से वह सीधे तौर पर गूगल के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर सकता.हालांकिगूगल ने इस बारे में कोई टिप्‍पणी करने से साफ इनकार कर दिया है.

यूरोपीयनपार्लियामेंट के इस प्रस्‍ताव से संभावना यह जतायी जा रही है कि जल्‍द ही यूरोपीय कमीशन इस मामाले में कोई ठोस कदम उठाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola