गूगल मैप को चुनौती देने के लिए हुवै ला रहा है मैपिंग सर्विस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2019 7:39 AM
गूगल मैप को चुनौती देने के लिए चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवै अपनी मैपिंग सर्विस लॉन्च करने की योजना बना रही है. इस सर्विस को ‘मैप किट’ नाम से अक्तूबर में लॉन्च किया जा सकता है. आम यूजर्स से पहले इस सर्विस को डेवलपर्स के लिए जारी किया जायेगा, ताकि इसकी कमियों को दूर […]
गूगल मैप को चुनौती देने के लिए चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवै अपनी मैपिंग सर्विस लॉन्च करने की योजना बना रही है. इस सर्विस को ‘मैप किट’ नाम से अक्तूबर में लॉन्च किया जा सकता है.
आम यूजर्स से पहले इस सर्विस को डेवलपर्स के लिए जारी किया जायेगा, ताकि इसकी कमियों को दूर किया जा सके. चाइना डेली के रिपोर्ट के मुताबिक, इस सर्विस में यूजर्स को स्ट्रीट नेविगेशन सिस्टम की सुविधा दी जायेगी और यह ऑग्मेंटेड-रियलिटी मैपिंग को सपोर्ट करेगा. इसके अतिरिक्त, मैप किट रीयल-टाइम में यातायात स्थिति की जानकारी देगा, साथ ही इसमें लेन चेंज रिकॉग्निशन फीचर भी होगा.
यह सर्विस 40 भाषाओं में उपलब्ध होगी. हुवै ने किट मैप के लिए रूस की कंपनी यांडेक्स और बुकिंग डॉट कॉम के साथ साझेदारी की है. बीते सप्ताह चीन की इस दिग्गज तकनीक कंपनी ने गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को टक्कर देने के लिए अपना ऑपरेटिंग सिस्मट हारमोनी पेश किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










