West Bengal Exit Polls LIVE: पीपुल्स पल्स दीदी तो मैट्रिज बना रहा दादा की सरकार, आ गये 8 एग्जिट पोल के नतीजे

Published by :Ashish Jha
Published at :29 Apr 2026 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal LIVE Updates

West Bengal LIVE Updates

West Bengal Exit Polls LIVE : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग बुधवार की शाम खत्म होने के साथ ही चुनावी रण संपन्न हो गया. शाम 6:30 बजे से एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू होंगे, जिससे सत्ता की नई तस्वीर साफ होगी. पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है. पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

विज्ञापन

West Bengal Exit Polls LIVE: छह सर्वे में भाजपा को बहुमत, दो में तृणमूल की वापसी का दावा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाले हैं. सामने आए आठ प्रमुख सर्वे में से छह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में अपनी पहली सरकार बनाती दिख रही है. इन छह एजेंसियों के रुझानों से साफ संकेत मिल रहा है कि लंबे समय से सत्ता पर काबिज तृणमूल को इस बार करारी शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है. कुल मिलाकर, एग्जिट पोल्स के ये विरोधाभासी आंकड़े बंगाल में एक बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर का इशारा कर रहे हैं, जिसका असली फैसला मतगणना के दिन ही होगा.

ये एजेंसियां भाजपा के पक्ष में

‘प्रजा पोल’ के सर्वे में तो भाजपा को सबसे बड़ी जीत (178-208 सीटें) मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके अलावा ‘पोल डायरी’, ‘पी-मारक्यू’, ‘मैट्रिज’, ‘चाणक्य स्ट्रैटजीज’ और ‘जेवीसी’ ने भी भाजपा को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर स्पष्ट बढ़त दी है और बहुमत के आंकड़े के पार रखा है.

ये एजेंसियां तृणमूल के पक्ष में

दो एग्जिट पोल्स ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से अलग कहानी बयां कर रहे हैं और तृणमूल के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं. ‘जनमत पोल्स’ और ‘पीपल्स पल्स’ के सर्वे में तृणमूल की सत्ता में शानदार वापसी का दावा किया गया है. ‘जनमत पोल्स’ के अनुसार तृणमूल 195-205 सीटें जीतकर फिर से अपनी सरकार बना सकती है, जबकि इस सर्वे में भाजपा को 80-90 सीटों पर ही समेट दिया गया है. वहीं, ‘पीपल्स पल्स’ ने भी तृणमूल को 178-189 सीटें और भाजपा को 95-110 सीटें दी हैं.

West Bengal Exit Polls LIVE: बंगाल वोटिंग पर गदगद हुए चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बंगाल चुनाव में हुई बंपर वोटिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- आजादी के बाद पहले और दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल में मतदान का प्रतिशत अब तक का सबसे ज्यादा है. चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व.

West Bengal Exit Polls LIVE: Chanakya Strategies के एग्जिट पोल

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Chanakya Strategies के एग्जिट पोल आए सामने आ गए हैं. चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बन रही है.

TMC+: 130-140
BJP : 150-160
CONG: 00-00
OTH : 06-10

West Bengal Exit Polls LIVE: पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Peoples Pulse का एग्जिट पोल सामने आ गया है. एग्जिट पोल में TMC को 178-189, BJP को 95-110, CONG को 1-3 सीटें, लेफ्ट को 1 और अन्य को 0 सीट मिलने का अनुमान लगाया है.

West Bengal Exit Polls LIVE: मैट्रिज के एग्जिट पोल

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Matrize के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. मैट्रिज के एग्जिट पोल में भाजपा को 146 से 161 सीटें मिलने की बात कही है. TMC को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है.

BJP- 125-140
TMC- 146-161
CONG- 0
LEFT- 0
OTHER- 6-10

West Bengal Exit Polls LIVE: प्रजा पोल के एग्जिट पोल

बंगाल में प्रजा पोल में भाजपा को 177 सीटें मिलने का अनुमान है, टीएमसी को 100 सीटें मिल सकती हैं.

West Bengal Exit Polls LIVE: पी-मार्क के एग्जिट पोल

पी-मार्क के एग्जिट पोल में 150 से 175 और TMC को 118 से 138 सीटें दी गई हैं.

P-Marq Exit Poll 2026

TMC+: 118-138
BJP : 150-175
CONG: 00-00
OTH : 00-00

West Bengal Exit Polls LIVE: थोड़ी देर में सामने आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे

बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान हो चुका है. एग्जिट पोल के नतीजे थोड़ी देर में सामने आएंगे.

West Bengal Exit Polls LIVE: मतदाताओं के मिजाज की तस्वीर पेश करेंगे एग्जिट पोल के रुझान

जैसे-जैसे कई एग्जिट पोल जारी होंगे, इकट्ठा किया गया “पोल ऑफ़ पोल्स” डेटा पश्चिम बंगाल में संभावित नतीजों का एक व्यापक नज़रिया देगा. हालांकि, एक्सपर्ट्स इस बात पर ज़ोर देते हैं कि ये अनुमान सिर्फ़ संकेत मात्र हैं और अक्सर अलग-अलग एजेंसियों के बीच इनमें फ़र्क होता है. आखिरी तस्वीर वोटों की गिनती के बाद ही सामने आएगी, इसलिए शुरुआती रुझानों की व्याख्या करते समय सावधानी बरतना ज़रूरी है.

West Bengal Exit Polls LIVE: शाम 6 बजे खत्म होगी दूसरे चरण की वोटिंग

बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शाम 6 बजे खत्म होने के कुछ ही देर बाद, शाम 6:30 बजे एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. एग्जिट पोल के शुरुआती अनुमान 4 मई को होने वाली आधिकारिक गिनती से पहले ही इस बात का एक मोटा-मोटा अंदाज़ा दे देते हैं कि अलग-अलग पार्टियां कैसा प्रदर्शन कर सकती हैं.

Also Read: क्या बंगाल में गुंडा राज है? भवानीपुर के बूथ पर धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने किया पलटवार

West Bengal Exit Polls LIVE: दो चरणों में हुई वोटिंग में सभी सीटों पर भारी मतदान

पश्चिम बंगाल में दोनों ही चरणों में मतदाताओं की ज़बरदस्त भागीदारी देखने को मिली है. पहले चरण में 90 फीसदी से ज़्यादा वोट पड़े, जबकि दूसरे चरण में दोपहर तक 60 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान हो चुका था. मतदान के इस ऊंचे रुझान को एक अहम कारक माना जा रहा है, जो कई कड़े मुकाबले वाली सीटों के नतीजों को प्रभावित कर सकता है. अब एग्जिट पोल के ज़रिए मतदाताओं के मिज़ाज का पहला सामूहिक संकेत मिलेगा.

Also Read: बंगाल में टूट जायेगा पहले चरण का 93 प्रतिशत वाला रिकॉर्ड? CEO मनोज अग्रवाल ने बताया पूरा हाल

West Bengal Exit Polls LIVE: पहले चरण की 152 सीटों पर 93 प्रतिशत वोटिंग

West Bengal Exit Polls LIVE : पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर 93 प्रतिशत वोटिंग ने सबको हैरान कर दिया था. अब दूसरे चरण की 142 सीटों का फैसला आज शाम तक ईवीएम में कैद हो जाएगा.

West Bengal Exit Polls LIVE: कैसे होता है एग्जिट पोल

West Bengal Exit Polls LIVE : एग्जिट पोल के आंकड़े केवल एक अनुमान होते हैं, जो वोटर्स के फीडबैक पर आधारित होते हैं. पूर्व में कई बार ये नतीजे गलत भी साबित हुए हैं, लेकिन इनसे हवा के रुख का पता जरूर चलता है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Exit Polls LIVE: कब आयेंगे चुनाव परिणाम

West Bengal Exit Polls LIVE : चुनाव आयोग 4 मई को वोटों की गिनती करेगा. उसी दिन आधिकारिक रूप से पता चलेगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है. सभी की निगाहें अब शाम को आने वाले उन आंकड़ों पर हैं, जो देश की सियासत की नई दिशा तय करेंगे.

Also Read: Bengal Elections: परंपरा तोड़ मैदान में उतरीं मुख्यमंत्री ममता, मतदान के दिन बदला अंदाज, बूथ-बूथ पहुंचकर संभाली कमान

West Bengal Exit Polls LIVE: एजेंसियां कैसे करती हैं वोटर डेटा इकट्ठा

एग्जिट पोल, वोटिंग केंद्रों के बाहर व्यवस्थित फील्ड सर्वे के ज़रिए किए जाते हैं, जहां प्रशिक्षित टीमें तयशुदा सवालों की मदद से लोगों की राय इकट्ठा करती हैं. सैंपलिंग इस तरह से डिज़ाइन की जाती है कि इसमें शहरी और ग्रामीण, दोनों तरह के वोटर शामिल हों, जिससे सभी का सही प्रतिनिधित्व हो सके. इकट्ठा किए गए डेटा का फिर विश्लेषण किया जाता है, जिससे सीटों की संख्या और वोटिंग के रुझानों का अनुमान लगाया जा सके. यही हर एजेंसी के अनुमानों का आधार बनता है.

Also Read: Bengal Elections: परंपरा तोड़ मैदान में उतरीं मुख्यमंत्री ममता, मतदान के दिन बदला अंदाज, बूथ-बूथ पहुंचकर संभाली कमान

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola