नौदा में हुमायूं कबीर की 19 और रेजीनगर में 37 हजार की बड़ी बढ़त, दीदी पर लगाया था बड़ा आरोप

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :04 May 2026 4:11 PM
विज्ञापन
West Bengal Election Result 2026

हुमायूं कबीर

West Bengal Election Result 2026: हुमायूं कबीर ने रेजीनगर और नौदा सीट पर भारी बढ़त के साथ बीजेपी को छोड़ा पीछे है. उन्होंने ममता बनर्जी पर लगाया कि वह अपने 27 उम्मीदवारों को डराकर नामांकन वापस लेने का आरोप लगाया था. साथ ही उनका गठबंधन AIMIM से भी टूट गया था,

विज्ञापन

कोलकाता, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच हुमायूं कबीर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. इसकी वजह है उनकी नई पार्टी नई पार्टी ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ (AJUP) के साथ चुनावी समर में उतरे हुमायूं कबीर अपने दोनों सीटों से चल रहे हैं. उन्होंने अपने दोनों ही सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी को पीछे छोड़ बड़ी बढ़त बनाई है.

अपने दोनों सीटों से आगे चल रहे AJUP के अध्यक्ष


ताजा रुझानों के अनुसार, AJUP के अध्यक्ष हुमायूं कबीर रेजीनगर और नौदा दोनों विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. नौदा में उन्होंने 19 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाई है तो वहीं रेजीनगर में वे 37 हजार से ज्यादा अंतर से आगे हैं. हालांकि ये किसी वक्त पर टीएमसी का मजबूत जनाधार वाला इलाका हुआ करता था, जहां हुमायूं कबीर ने जबरदस्त सेंधमारी की है.

Also read: बंगाल चुनाव परिणाम आते ही शुरू हुई हिंसा, जामुड़िया में टीएमसी कार्यालय को फूंका, भाजपा पर लगे आरोप

ममता बनर्जी पर लगाया था बड़ा आरोप

हुमायूं कबीर की पार्टी AJUP ने 142 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन 27 उम्मीदवारों ने चुनावों से ठीक पहले अपना नामांकन वापस ले लिया था. जिसके बाद उन्होंने टीएमसी सुप्रीमो पर बड़ा आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि टीएमसी ने डर और प्रलोभन का इस्तेमाल देकर उनके सैनिकों को चुनावी मैदान से हटने पर मजबूर किया ताकि उन्हें फायदा मिल सके. अंत में उसकी पार्टी के 115 प्रत्याशियों ने ही चुनाव लड़ा.

ओवैसी से दूरी और ‘एकला चलो’ की रणनीति

गौरतलब है कि चुनाव से ठीक पहले ओवैसी की पार्टी (AIMIM) के साथ उनका गठबंधन टूट गया था. दरअसल हुआ ये कि पहले चरण की वोटिंग से कुछ दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक कथित स्टिंग वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में दावा किया गया था कि हुमायूं कबीर भाजपा के बड़े नेताओं के साथ 1,000 करोड़ रुपये की डील की बात कर रहे हैं. आरोप था कि यह डील अल्पसंख्यक वोटों को बांटकर भाजपा की मदद करने के लिए की गई थी. इसके बाद बाद ओवैसी की पार्टी ने तुरंत कार्रवाई की करते हुए बयान जारी कर कहा कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति या बयान से खुद को नहीं जोड़ सकते जो मुसलमानों की गरिमा और ईमानदारी पर सवाल खड़ा करबंगाल चुनाव परिणाम 2026: भाजपा के इन 192 उम्मीदवारों ने बनायी बढ़त, सिलीगुड़ी में शंकर घोष सबसे बड़े अंतर से जीत की ओर ता हो. इसके बाद उन्होंने न केवल गठबंधन तोड़ा, बल्कि बंगाल में हुमायूं कबीर के साथ होने वाली अपनी सभी रैलियों और चुनावी दौरों को भी रद्द कर दिया. पार्टी ने घोषणा की कि वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, हुमायूं कबीर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इस वीडियो को ‘फेक’ और AI द्वारा निर्मित बताया था. उन्होंने इसे टीएमसी की साजिश करार देते हुए कोर्ट जाने की बात भी कही थी.

Also read:

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola