बैरकपुर : लोकसभा चुनाव के नतीजे की तृणमूल ने की समीक्षा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2024 11:20 PM

विज्ञापन

टीटागढ़ नगरपालिका इलाके में आगे तृणमूल कांग्रेस का वोट बढ़े.

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ तृणमूल नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को टीटागढ़ नगरपालिका भवन में लोकसभा चुनाव के नतीजे पर एक समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में बैरकपुर के विधायक राज चक्रवर्ती, टीटागढ़ नगरपालिका चेयरमैन कमलेश साव, वाइस चेयरमैन मोहम्मद जलील, टीटागढ़ शहर तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ओम प्रकाश साव, युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश वर्मा समेत टीटागढ़ नगरपालिका के विभिन्न वार्डों के पाषर्द उपस्थित रहे. बैठक के बाद बैरकपुर के विधायक राज चक्रवर्ती ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बैठक में चुनाव के नतीजों पर समीक्षा की गयी, जिससे टीटागढ़ नगरपालिका इलाके में आगे तृणमूल कांग्रेस का वोट बढ़े. उन्होंने बताया कि इस दौरान टीटागढ़ नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को जल्द पूरा करने और लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने पर भी चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola