युवती को पीटने के आरोप में तृणमूल पार्षद का बेटा अरेस्ट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jul 2024 1:56 AM
उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ नगरपालिका के वार्ड दो के एसवी पथ इलाके में एक युवती को पीटने और प्रताड़ित करने आरोप में पुलिस ने तृणमूल पार्षद के बेटे को गिरफ्तार किया है.
पार्षद ने आरोपों को बताया झूठा व निराधार
प्रतिनिधि, बैरकपुर
उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ नगरपालिका के वार्ड दो के एसवी पथ इलाके में एक युवती को पीटने और प्रताड़ित करने आरोप में पुलिस ने तृणमूल पार्षद के बेटे को गिरफ्तार किया है.
उसका नाम राहुल सोनकर है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, आरोप है कि स्थानीय पार्षद राजेंद्र सोनकर के बेटे राहुल सोनकर ने पड़ोस की एक युवती को प्रताड़ित कर बुरी तरह पीटा और छेड़छाड़ भी की. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पार्षद के परिवार से कुछ कारण विवाद हो गया था और मामला शांत हो गया. लेकिन कुछ देर बाद पार्षद के बेटे राहुल सोनकर ने पीड़िता के घर जाकर गाली-गलौज की और युवती को प्रताड़ित कर बुरी तरह पीटा.
पीड़िता के परिजनों ने घटना की शिकायत टीटागढ़ थाना में की, जिसके बाद पुलिस ने पार्षद के बेटे राहुल को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी राहुल अभी जेल की हिरासत में है. स्थानीय तृणमूल पार्षद राजेंद्र सोनकर ने दावा किया कि बेटे पर लगे सभी आरोप झूठे और निराधार हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










