सिलीगुड़ी के हीरो शोरूम में चोरी करनेवाला गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2016 1:17 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के वर्धमान रोड स्थित हीरो मोटरसाइकिल शोरूम से 48 लाख की चोरी करने वाला आरोपी मालदा से गिरफ्तार हो गया है. पुलिस ने आरोपी मुहम्मद खालिदुर को सोमवार को सिलीगुड़ी एसीजेएम देवांजन घोष की अदालत में पेश कर 14 दिन की रिमांड मांगी है. हांलाकि आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के वर्धमान रोड स्थित हीरो मोटरसाइकिल शोरूम से 48 लाख की चोरी करने वाला आरोपी मालदा से गिरफ्तार हो गया है. पुलिस ने आरोपी मुहम्मद खालिदुर को सोमवार को सिलीगुड़ी एसीजेएम देवांजन घोष की अदालत में पेश कर 14 दिन की रिमांड मांगी है. हांलाकि आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद नहीं हुआ है. सीसीटीवी में कैद वारदात की फुटेज से पुलिस इस मुकाम तक पहुंची है.

उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले सिलीगुड़ी के वर्धमान रोड स्थित हीरो मोटर साइकिल के शो-रूम में करीब 48 लाख रुपए की चोरी हो गयी थी. घटना की खबर ने पूरे सिलीगुड़ी को चौंका दिया था. इस बारे में शो-रूम प्रबंधन ने सिलीगुड़ी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पर पहुंच कर मुआयना किया था. शो-रूम प्रबंधन ने पुलिस को वारदात के रात की सीसीटीवी फुटेज मुहैया करायी थी.

इस फुटेज से पुलिस को काफी सुराग हाथ लगे. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोर शो-रूम के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर भीतर घुसे थे. भीतर घुसते ही दो लोग सीधे कैश काउंटर की ओर गये और लॉकर से रुपया निकाल कर निकल गये. निकलते समय एक ने सीसीटीवी को बंद कर दिया था, लेकिन तव तक सीसीटीवी ने काफी कुछ कैद कर लिया था. मौका-ए-वारदात से मिले सुराग के आधार पुलिस ने अपनी तहकीकात शुरू की.

रविवार को मालदा के पुकुरिया थाने की पुलिस ने इस वारदात के आरोपी खालीदुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. मालदा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मुहम्मद खालीदुर (31) समरपुर ताल इलाके का रहने वाला है. लेकिन वह काफी दिनों से सिलीगुड़ी के टिकियापाड़ा इलाके में किराये पर रहता था.

काम की तलाश में मालदा से सिलीगुड़ी आकर वह रिक्शा चलाता था. रविवार को मालदा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और चांचल अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुई. सोमवार को आरोपी को सिलीगुड़ी एसीजेएम देवांजन घोष की अदालत में पेश कर पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी है. सरकारी वकील सुशांत नियोगी ने बताया कि वारदात में शो-रूम से करीब 48 लाख रुपये की चोरी हुई थी. जबकि मालदा पुलिस को आरोपी मुहम्मद खालिदुर के पास से नकद बरामद नहीं हुआ है. इस वारदात से जुड़े अन्य आरोपियों व चुराये गये रुपये की बरामदगी के लिए पुलिस ने आरोपी को 14 दिन की रिमांड पर सौंपने का आवेदन अदालत से किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola