कोई बता रहा जनता की तकलीफ, तो कोई दे रहा देश की दुहाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2016 8:20 AM
सिलीगुड़ी. केंद्र सरकार द्वारा पांच सौ और हजार के नोटों पर रोक लगाये जाने के बाद इसका प्रभाव हर क्षेत्र में पड़ रहा है. शेयर बाजार से लेकर कृषि, व्यवसाय, शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य, यातायात तक पर. बैंक से नये नोट लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं. देश के अन्य शहरों की तरह सिलीगुड़ी […]
पेश हैं इनमें से कुछ प्रतिक्रियाएं : डॉ आरके अग्रवाल (चिकित्सक व समाजसेवी) – सिलीगुड़ी के नामी चिकित्सक व कई सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी डॉ आरके अग्रवाल ने पांच सौ और हजार के नोटों पर मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक को एतिहासिक कदम करार दिया है. उनका कहना है कि इससे केवल काला धन या भ्रष्टाचार पर ही रोक नहीं लगेगी, बल्कि मोदीजी ने देश विरोधी ताकतों को करारा जवाब भी दिया है. जाली नोट बनानेवाले आतंकियों को एक ही रात में अलग-थलग कर दिया है. कुछ दिनों की तकलीफ लोगों को अवश्य उठानी पड़ेगी. लेकिन मोदीजी देश को विकास की राह पर ले जाने के लिए एक के बाद एक तुरूप के पत्ते खोल रहे हैं. हम देशवासियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में हर संभव सहयोग करें.
इससे न सिर्फ देश का विकास होगा, बल्कि हर वर्ग के लोगों को इसका प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से फायदा पहुंचेगा. उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कहा कि पांच सौ और हजार के नोट पर सर्जिकल स्ट्राइक से शुरुआती कुछ दिन सभी को आंशिक रूप से तकलीफ झेलनी पड़ सकती है, लेकिन कुछ दिनों बाद ही सब सामान्य हो जायेगा और भविष्य उज्ज्वल होगा. मोदीजी का यह साहसिक कदम पूरी तरह देशहित में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










