तृणमूल के युवा संगठन ने किया सरकारी जमीन पर कब्जा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2016 12:44 AM
मालदा. तृणमूल कांग्रेस के युवा संगठन पर गैरकानूनी तरीके से सरकारी जमीन पर कब्जा कर संगठन का कार्यालय खोलने का आरोप लगा है. शुक्रवार की सुबह मालदा सरकारी टूरिस्ट लॉज के मैनेजर उदय पाठक ने इस आशय की लिखित शिकायत इंगलिशबाजार थाने में दर्ज करायी. शिकायत दर्ज कराने के बाद से मैनेजर उदय पाठक आतंकित […]
उनका आरोप है कि जयहिंद वाहिनी नामक एक संगठन ने लॉज की सरकारी जमीन पर टीन की छाजन डालकर अपना कार्यालय बना लिया है. जब वह कब्जा रोकने गये तो संगठनों के सदस्यों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी. इसलिए उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी. इंगलिशबाजार थाने के आइसी पूर्णेंदु कुंडू ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत मिली है. मामले की जांच की जा रही है. इस बीच खबर मिली है कि राज्य सरकार इस विषय की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आयी है और उसने अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










