चाय बागानों में श्रमिकों का वेतन लटका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2016 1:46 AM
जलपाईगुड़ी. नोट पर रोक लगाने से चाय श्रमिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार की सुबह से श्रमिक वेतन के लिए कार्यालय के सामने एकत्र हुए, लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिल पाया. इस सप्ताह जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिले के करीब दो सौ बागानों में से अधिकतर बागानों के श्रमिकों व कर्मचारियों […]
गुरुवार तक इस समस्या का कोई समाधान सामने नहीं आया. प्रबंधन की ओर से प्रत्येक बागान में श्रमिकों के लिए एक पत्र भेजा जा रहा है कि समस्या को समझें और हताश न हों. जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार सिलीगुड़ी के कई बागान मालिकों ने बैंक प्रबंधन के साथ इस संबंध में मुलाकात की. इंडियन टी प्लांटेशन एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार अमृतांशु चक्रवर्ती ने बताया कि जिला प्रशासन एवं बैंक के साथ इस संबंध में विचार-विमर्श किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










