मानाबाड़ी चाय बागान को लेकर बैठक आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2016 1:45 AM
जलपाईगुड़ी. पिछले कुछ महीनों से बंद मानाबाड़ी चाय बागान की समस्या दूर करने को लेकर कल शुक्रवार को त्रिपक्षीय बैठक होना तय है. राज्य सरकार किसी भी कीमत पर इस चाय बागान को खुलवाना चाहती है. यही वजह है कि राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक स्वयं इस बैठक में उपस्थित रहेंगे. चाय बागान मालिकों […]
अलीपुरद्वार जिले के जिला अधिकारी कार्यालय में आयोजित इस त्रिपक्षीय बैठक में चाय बागान मालिक निरंजन टोडी भी उपस्थित रहेंगे. इससे पहले चाय बागान की समस्या दूर करने के लिए यहां प्रशासनिक अधिकारियों की मैराथन बैठक हुई.
उसके बाद भी जिलाधिकारी कार्यालय में त्रिपक्षीय बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस बैठक में चाय श्रमिकों के ट्रेड यूनियन संगठन के नेता भी उपस्थित रहेंगे. माल बाजार के महकमा शासक ज्योर्तिमय तांती ने भी बैठक होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि चाय बागान मालिक को बैठक की जानकारी दे दी गई है और उन्हें बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है.
यहां उल्लेखनीय है कि मानाबाड़ी चाय बागान खोलने को लेकर यहां के श्रमिक पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. दो दिन पहले यहां के चाय श्रमिक अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे. त्रिपक्षीय बैठक की तिथि तय हो जाने के बाद फिलहाल श्रमिकों ने अपना आमरन अनशन स्थगित कर दिया है. चाय श्रमिक वर्तमान मालिकों द्वारा बागान नहीं खोले जाने पर लीज रद्द कर राज्य सरकार से अधिग्रहण की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा कोऑपरेटिव बनाकर भी चाय बागान चलाने का प्रस्ताव श्रमिकों ने दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










