पर्यटन मंत्री से मिले एसएमए के पदाधिकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2016 1:12 AM
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी मर्चेन्ट एसोसिएशन (एसएमए) के नौ सदस्यीय प्रतिनिधि सोमवार को पर्यटन मंत्री गौतम देव से मुलाकात कर उन्हें मंत्री बनने की बधाई दी. संगठन के अध्यक्ष गोपाल खोरिया ने खादा पहनाकर मंत्री का स्वागत किया. इस दौरान एसएमए के प्रतिनिधियों ने सिलीगुड़ी तथा इसके आसपास के इलाकों में पर्यटन के विकास को लेकर मंत्री […]
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी मर्चेन्ट एसोसिएशन (एसएमए) के नौ सदस्यीय प्रतिनिधि सोमवार को पर्यटन मंत्री गौतम देव से मुलाकात कर उन्हें मंत्री बनने की बधाई दी. संगठन के अध्यक्ष गोपाल खोरिया ने खादा पहनाकर मंत्री का स्वागत किया. इस दौरान एसएमए के प्रतिनिधियों ने सिलीगुड़ी तथा इसके आसपास के इलाकों में पर्यटन के विकास को लेकर मंत्री से चरचा की.
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने कहा कि जब गौतम देव उत्तर बंगाल विकास मंत्री थे तब उन्होंने इलाके के विकास के लिए काफी काम किया था. उम्मीद है कि बतौर पर्यटन मंत्री भी वह काफी काम करेंगे. मंत्री ने भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को पर्यटन के विकास के लिए हर संभव कोशिश करने का आश्वासन दिया.
उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी के निकट गाजलडोबा को एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है. एसएमए की ओर से गोपाल खोरिया के अलावा वरीय उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष निशा अग्रवाल, महासचिव गौरी शंकर गोयल, संयुक्त सचिव मनोज अग्रवाल, अतिरिक्त सचिव कमल कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष करण सिंह जैन, कार्यकारी समिति के सदस्य आलोक शर्मा तथा पंकज अग्रवाल भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










