दार्जिलिंग: दोला सेन से बात होगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2016 8:59 AM

विज्ञापन

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन राज्य अध्यक्ष दोला सेन से सलाह लेने के बाद ही अलक्मिस ग्रुप के मालिकों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायेगी.यह जानकारी दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन अध्यक्ष जेबी तामांग ने दी है. उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में अलक्मिस ग्रुप के […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग : दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन राज्य अध्यक्ष दोला सेन से सलाह लेने के बाद ही अलक्मिस ग्रुप के मालिकों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायेगी.यह जानकारी दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन अध्यक्ष जेबी तामांग ने दी है.
उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में अलक्मिस ग्रुप के तीन चाय बागान हैं, जिसमें धोतरे बालासन,कालेज वैली और पेशोक चाय बगान शामिल है.इन चाय बागानों में कार्यरत श्रमिकों को पिछले कइ महीनों से दैनिक मजदूरी से लेकर राशन आदि नहीं मिल रहा है.
श्रमिकों की हालत काफी खराब है. उसके बाद इस कंपनी के मालिकों के खिलाफ मामला करने का निर्णय लिया गया. उससे पहले संगठन की सर्वोच्च नेता दोला सेन से बातचीत की जायेगी. 13 जून को राज्य अध्यक्ष दोला सेन नक्सलबाड़ी आ रही हैं, उसी दिन उनके साथ बातचीत कर आगे की रणनीति तय की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola