सीमा पर एसएसबी का अभियान जारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2016 8:01 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा गैर कानूनी वस्तुओं को जब्त करने का अभियान जारी है. पिछले एक सप्ताह के अंदर एसएसबी ने 12 लाख रुपये से अधिक के अवैध माल बरामद किये हैं और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. एसएसबी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 19वीं […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा गैर कानूनी वस्तुओं को जब्त करने का अभियान जारी है. पिछले एक सप्ताह के अंदर एसएसबी ने 12 लाख रुपये से अधिक के अवैध माल बरामद किये हैं और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

एसएसबी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 19वीं बटालियन के खटखटी बीओपी के जवानों ने 21 हजार रुपये मूल्य के छह पशु बरामद किये. इन पशुओं को नेपाल से भारत लाया जा रहा था. इसके अलावा 29वीं बटालियन के जवानों ने खपरैल के निकट सीमाना तथा पुलखोला इलाके से नेपाल में बनी सिगरेट, कपड़े तथा कॉसमेटिक आदि बरामद किये हैं. इनकी बाजार कीमत 56 हजार 150 रुपये है. इन वस्तुओं को तस्करी कर नेपाल से भारत लाया जा रहा था. नेपाल के इलम के रहने वाले पवन कार्की नामक एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया है. एसएसबी के अधिकारियों ने आगे बताया है कि पिलर संख्या 117 के निकट से 60 हजार रुपये मूल्य के तीन पशु जब्त किये गये. जबकि पिलर नंबर 114 के निकट से दो लाख 41 हजार 500 रुपये के अवैध विदेशी सामग्री बरामद की गई. इसी तरह से पिलर नंबर 123 के निकट से भी एक पिकअप वैन तथा 70 कार्टून विदेशी सेब एसएसबी ने जब्त किया है.

एसएसबी ने आगे बताया है कि 41वीं बटालियन के रानीडांगा के जवानों ने 48 तथा 49 नंबर पिलर के निकट से 80 किलो सुपारी, कॉसमेटिक, 444 पैकेट खैनी, 600 पैकेट बीड़ी, पान मसाला तथा एक मोटरसाइकिल जब्त कर लिया. इन वस्तुओं को नेपाल से भारत लाने की कोशिश हो रही थी. इस सिलसिले में नक्सलबाड़ी के निहाल जोत के रहने वाले कमल राई (32) तथा नेपाल के जनकपुर के रहने वाले सैलेन्द्र कुमार गुप्ता (38) को गिरफ्तार किया गया है.

एसएसबी के एटीओ अरविंद कुमार रिक्सन ने आगे बताया है कि अलीपुरद्वार में भारत-भूटान सीमा पर एसएसबी के 34 बटालियन के जवानों ने 35 सीएफटी टीक, 15 सीएफटी साल तथा 30 सीएफ टी कुकट लकड़ी बरामद किया है. इन लकड़ियों की बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक है. इस सिलसिले में अलीपुरद्वार जिला अंतर्गत सामुकतला थाना के लंकापाड़ा निवासी क्लेमेंट बक्सला को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा और भी कई स्थानों से अवैध लकड़ियां बरामद की गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola