स्कूली छात्राओं ने की डेंगू रोकने की पहल

Updated at : 21 Nov 2019 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूली छात्राओं ने की डेंगू रोकने की पहल

सिलीगुड़ी : डेंगू के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए स्कूली छात्राओं ने पहल शुरू कर दिया है. बुधवार को सिलीगुड़ी के बुद्ध भारती हाई स्कूल के लड़कियों ने संयुक्त रूप से मिलकर राह चलते लोगों को पर्चा देकर डेंगू के प्रति जागरूक किया. इसके साथ ही स्कूल के छात्राओं ने आसपास के लोगों […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : डेंगू के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए स्कूली छात्राओं ने पहल शुरू कर दिया है. बुधवार को सिलीगुड़ी के बुद्ध भारती हाई स्कूल के लड़कियों ने संयुक्त रूप से मिलकर राह चलते लोगों को पर्चा देकर डेंगू के प्रति जागरूक किया.

इसके साथ ही स्कूल के छात्राओं ने आसपास के लोगों के घरों में जाकर साफ-सफाई बरकरार रखने के साथ ही डेंगू से बचने के लिए मच्छरदानियों का प्रयोग करने की सलाह दी. छात्राओं के इस काम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उनका हैसला अफजाई किया.

दूसरी ओर सिलीगुड़ी नगर निगम के 4 नंबर वार्ड में भी डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए पहल शुरू कर दी है. नगर निगम के चार नंबर वार्ड पार्षद की पहल पर मच्छर मारने वाले तेल का स्प्रे करने के साथ धुआं भी छोड़ा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola