रानीगंज में बह रही है विकास की धारा : सोहराब

रानीगंज : रानीगंज टीएमसी के चेयरमैन सोहराब अली के नेतृत्व में मंगलवार की शाम सीआरसोल मोड़ पर सभा की गई. इसमें पूर्व पार्षद हिना खातून, वर्तमान पार्षद मोइन खान, मुनव्वर खान, मोहम्मद अशरफ खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे. मौके पर सोहराब अली ने ममता बनर्जी के विकास मूलक कार्यों का उल्लेख करते हुए […]
रानीगंज : रानीगंज टीएमसी के चेयरमैन सोहराब अली के नेतृत्व में मंगलवार की शाम सीआरसोल मोड़ पर सभा की गई. इसमें पूर्व पार्षद हिना खातून, वर्तमान पार्षद मोइन खान, मुनव्वर खान, मोहम्मद अशरफ खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे. मौके पर सोहराब अली ने ममता बनर्जी के विकास मूलक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मां-माटी-मानुष की नेत्री का विकास कार्य देख कर दूसरे दल के लोग भी टीएमसी में योगदान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि रानीगंज में आसनसोल नगर निगम तथा आसनसोल दुर्गापुर प्राधिकरण की ओर से लगातार विकास कार्य िकये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के िवकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










