गोरखालैंड की उम्मीद कायम, कामयाबी जल्द : विमल

Published at :24 Dec 2017 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
गोरखालैंड की उम्मीद कायम, कामयाबी जल्द : विमल

दार्जिलिंग : गोजमुमो के भूमिगत चल रहे अध्यक्ष विमल गुरुंग ने क्रिसमस के उपलक्ष में पार्वत्य, तराई और डुवार्स क्षेत्र के हर समुदाय और देश के गोरखा नागरिकों को शुभकामना देते हुए गोरखालैंड राज्य की सफलता को अवश्याम्भावी बताया है. शनिवार को प्रेस को जारी अपने संदेश में विमल गुरुंग ने कहा है कि भगवान […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग : गोजमुमो के भूमिगत चल रहे अध्यक्ष विमल गुरुंग ने क्रिसमस के उपलक्ष में पार्वत्य, तराई और डुवार्स क्षेत्र के हर समुदाय और देश के गोरखा नागरिकों को शुभकामना देते हुए गोरखालैंड राज्य की सफलता को अवश्याम्भावी बताया है.

शनिवार को प्रेस को जारी अपने संदेश में विमल गुरुंग ने कहा है कि भगवान गोरखालैंड राज्य के लिये समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग व तपस्या की परीक्षा ले रहे हैं. लेकिन इतना निश्चित है कि जीत आखिर में सत्य व न्याय की ही होगी. गोरखालैंड राज्य जल्द बनेगा इसमें कोई संदेह की गुंजाइश नहीं है. फिलहाल भगवान उनके जैसे कार्यकर्ताओं की परीक्षा ले रहे हैं.
उन्होंने बाइबिल में वर्णित डेविड और गोलयाथ की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि आस्था के बल पर सत्य की हमेशा असत्य पर विजय होती है. उन्होंने अपने साथियों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा है कि गोरखालैंड के लिये अपना बलिदान देने वालों और जेल व बाहर रहकर तकलीफ उठाने वाले गोरखाओं का त्याग बेकार नहीं जायेगा. हम एक दिन अवश्य कामयाब होंगे.
वर्तमान समय को गोरखालैंड समर्थकों के लिये कठिन परीक्षा का समय बताते हुए उन्होंने कहा कि परमात्मा हमारे साथ हैं और हर तरह की शैतानी, धोखेबाज, फरेब की ताकतों पर हमारी विजय सुनिश्चित है. वर्तमान समय में हमें आत्मनिरीक्षण के साथ कठिन परिश्रम करना है ताकि हम अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल कर लें. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि जल्द ही गोरखालैंड का सपना साकार होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola