एनबीएसटीसी बस के इंजन में लगी आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Dec 2017 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया जलपाईगुड़ी बस डिपो में घटी घटना जलपाईगुड़ी : शनिवार को एनबीएसटीसी के जलपाईगुड़ी डिपो में एक बस बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी. सुबह 11.45 बजे सिलीगुड़ी से आ रही बस जैसे ही जलपाईगुड़ी डिपो में दाखिल हुई, वैसे ही उसके इंजन में आग लग गयी. हालांकि […]
विज्ञापन
यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
जलपाईगुड़ी बस डिपो में घटी घटना
जलपाईगुड़ी : शनिवार को एनबीएसटीसी के जलपाईगुड़ी डिपो में एक बस बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी. सुबह 11.45 बजे सिलीगुड़ी से आ रही बस जैसे ही जलपाईगुड़ी डिपो में दाखिल हुई, वैसे ही उसके इंजन में आग लग गयी. हालांकि बस के कर्मचारियों ने अग्निशामक उपकरण से 10 मिनट के भीतर ही आग पर काबू पा लिया. इस बीच इमरजेंसी गेट खोलकर यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया. आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है.
उल्लेखनीय है कि सिलीगुड़ी डिपो से बस सुबह 10 बजे रवाना हुई थी. जलपाईगुड़ी डिपो के प्रभारी स्वपन सेन ने बताया कि आग पर तत्काल काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. चूंकि बस में यात्री सवार थे. संयोग अच्छा था कि रास्ते में यह घटना नहीं घटी. प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉट सर्किट बतायी जा रही है. घटना की विस्तृत रिपोर्ट शीर्ष अधिकारियों को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










