सिलीगुड़ी में गरम कपड़ों का मेला शुरू, उमड़ी भीड़

सिलीगुड़ी. सर्दी का मौसम आते ही सिलीगुड़ी के विभिन्न बाजार रंग बिरंगे गरम कपड़ों से सज जाता है . इसी समय दूसरे राज्यों से भी व्यापारी सिलीगुड़ी आकर अनेकों किस्म के गरम कपड़े का व्यापार करते है. इसी क्रम में सिलीगुड़ी शहर के सेवक रोड स्थित उत्तर बंग मारवाड़ी भवन में चार दिवसीय गरम कपड़ों […]
सिलीगुड़ी. सर्दी का मौसम आते ही सिलीगुड़ी के विभिन्न बाजार रंग बिरंगे गरम कपड़ों से सज जाता है . इसी समय दूसरे राज्यों से भी व्यापारी सिलीगुड़ी आकर अनेकों किस्म के गरम कपड़े का व्यापार करते है. इसी क्रम में सिलीगुड़ी शहर के सेवक रोड स्थित उत्तर बंग मारवाड़ी भवन में चार दिवसीय गरम कपड़ों के मेले का आयोजन किया गया है. गुरूवार को इसकी शुरूआत हुयी 24 दिसम्बर तक इस मेले का आयोजन है. इस मेले का खास आकर्षण नामी कंपनियों के गरम कपड़े बहुत की कम दाम में लोगो तक पहुंचाना है.
मेले के आयोजक तथा व्यापारी सलमान कुरैशी ने बताया कि उनलोगो ने दुर्गा पूजा के समय यहां कपड़ों का स्टॉल लगाया था . उस वक्त सिलीगुड़ी व उसके आस पास के इलाके से भारी संख्या में लोग वहां खरीदारी करने पहुंचे थे. उसी से प्रभावित होकर उनलोगो ने दोबारा नामी कंपनियों से सीधे गरम कपड़े खरीद कर बाजार से बहुत ही कम दाम में लोगो तक पहुंचाने का काम कर रहे है. साथ ही मेले में लोगों की भीड़ भी अच्छी है. सलमान कुरेशी ने आगे बताया कि बाजार के मुकाबले उनके यहां कपड़ों के दाम काफी कम हैं. उनके स्टॉल में 200 से लेकर 650 रूपये तक में ही बढ़िया किस्म के गर्म कपड़े उपलब्ध हैं. जबकि बाजार में इसी की कीमत काफी अधिक है. उन्होंने बताया कि यहां महिला-पुरुष के जैकेट,स्वेटर,जम्परके साथ कई अन्य गर्म कपड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










