महकमा अस्पताल में रात 10 बजे के बाद शराब का अड्डा

Published at :22 Dec 2017 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
महकमा अस्पताल में रात 10 बजे के बाद शराब का अड्डा

दिनहाटा: अस्पताल एक ऐसी जगह होती है जहां मरीज शांति व निर्भय होकर रहे और अपना इलाज कराये. लेकिन यदि वहां भी उसे शराबियों और जुआरियों को झेलना पड़े तो उसका तो स्वस्थ होना ही मुश्किल हो जायेगा. कुछ इसी तरह के हालात इन दिनों दिनहाटा महकमा अस्पताल में देखने को मिल रहे हैं. बुधवार […]

विज्ञापन
दिनहाटा: अस्पताल एक ऐसी जगह होती है जहां मरीज शांति व निर्भय होकर रहे और अपना इलाज कराये. लेकिन यदि वहां भी उसे शराबियों और जुआरियों को झेलना पड़े तो उसका तो स्वस्थ होना ही मुश्किल हो जायेगा.
कुछ इसी तरह के हालात इन दिनों दिनहाटा महकमा अस्पताल में देखने को मिल रहे हैं. बुधवार रात दस बजे के करीब महकमा अस्पताल के ओपीडी में एक चारचक्का वाहन में शराब का अड्डा जमा, तो वहां के मरीज परेशान हो उठे. इसकी सूचना तत्काल प्रेस को दी गई. जैसे ही मीडियाकर्मियों को वहां शराबियों ने देखा तो वे संकट भांपकर धीरे से खिसकने लगे.
आरोप है कि अस्पताल के कई एम्बुलेंस चालकों के सहयोग से इस तरह का अड्डा आये दिन लगता है. अस्पताल के मरीजों का आरोप है कि इस तरह की घटना यहां रोज ही घटती है. इस वजह से उनके मन में हमेशा भय बना रहता है. शराब पीने के अलावा ये बाहरी तत्व वाहन में ही उंची आवाज में गाने लगा देते हैं जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है. आरोप है कि एक दो एम्बुलेंस चालकों की शह व सहयोग से ही बाहरी तत्वों को यहां अड्डा लगाने की हिम्मत हो रही है.
अस्पताल सूत्र के अनुसार, दिनहाटा नगरपालिका और रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन उदयन गुहा के पास इस संबंध में अरसे से शिकायत मिल रही है. वे एम्बुलेंस के कई चालकों को इसीलिये हटाना चाहते हैं चूंकि उन्हीं की शह पर माहौल खराब हो रहा है. इस बारे में जब महकमा अस्पताल के अधीक्षक डॉ उज्ज्वल आचार्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन को अवगत कराया जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola