मोहन बोस की तबीयत में मामूली सुधार

सिलीगुड़ी: शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती जलपाईगुड़ी नगरपालिका के चेयरमैन मोहन बोस की तबीयत में सुधार है. हांलाकि अभी भी उनको आइसीयू में ही रखा गया है.बुधवार को एसजेडीए के चैयरमैन तथा अलीपुरद्वार के तृणमूल विधायक सौरभ चक्रवर्ती ने उनसे मुलकात की और उनका हालचाल जाना.श्री चक्रवर्ती ने मोहन बोस का इलाज कर […]
उनकी हालत पहले से बेहतर है, पर चिकित्सकों के मुताबिक 72 घंटे के पहले कुछ कहना संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि मोहन बोस के बीमार होने की जानकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी दे दी गयी है.
उनकी बीमारी को लेकर उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की है.दिन के करीब 11.30 बजे श्री चक्रवर्ती अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मोहन बोस के परिवार वालों से भी मुलाकात की.यहां उल्लेखनीय है कि मोहन बोस की तबीयत मंगलवार की रात जलपाईगुड़ी में अचानक बिगड़ गयी थी.उनको पहले डॉ सुमंत मुखर्जी को दिखाया गया. डॉ मुखर्जी उनके पारिवारिक डॉक्टर हैं. डॉ मुखर्जी ने बताया है कि मोहन बोस को सेरिब्रल एटैक हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










