बोलपुर दुष्कर्मकांड के आरोपी के लिए फांसी की सजा मांगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Dec 2017 10:17 AM (IST)
विज्ञापन

कूचबिहार. दो राज्यों में भाजपा की ताजा जीत के बाद पश्चिम बंगाल में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से हमले किये जाने का आरोप लगा है. दिनहाटा के भाजपा कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गयी. इसे लेकर कूचबिहार में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से धिक्कार रैली निकाली […]
विज्ञापन
कूचबिहार. दो राज्यों में भाजपा की ताजा जीत के बाद पश्चिम बंगाल में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से हमले किये जाने का आरोप लगा है. दिनहाटा के भाजपा कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गयी. इसे लेकर कूचबिहार में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से धिक्कार रैली निकाली गयी. इस रैली के जरिए बोलपुर दुष्कर्म कांड के आरोपी शेख हफीजुल को फांसी की सजा देने की मांग भी की गयी.
बुधवार दोपहर कूचबिहार के बेंगचातरा रोड स्थित भाजपा कार्यालय से रैली निकाली गयी. इसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष निखिल रंजन दे, जिला उपाध्यक्ष ब्रजगोविंद बर्मन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद साउ सहित सैकड़ो भाजपाई शामिल हुए. भाजपा जिला अध्यक्ष निखिल रंजन दे ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिनहाटा नगरपालिका चेयरमैन विधायक उदयन गुहा ने खुद खड़े होकर भाजपा कार्यालय पर बुलडोजर चलवाया. इसके साथ ही जिले के विभिन्न इलाके में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की जा रही है.
उन्होंने कहा कि तूफानगंज मंडल अध्यक्ष विश्वजीत राय की तृणमूल कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर घायल कर दिया है. वह फिलहाल उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चिकित्साधीन है. युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र साउ ने कहा कि लोगों का झुकाव जैसे-जैसे भाजपा की ओर बढ़ रहा है. तृणमूल कांग्रेस उतना ही आक्रामक होती जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










