एसएसबी ने धूमधाम से मनाया 54वां स्थापना दिवस

Published at :21 Dec 2017 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी ने धूमधाम से मनाया 54वां स्थापना दिवस

सिलीगुड़ी: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अपना 54वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया. इस मौके पर सिलीगुड़ी सीमांत के अधीन गंगतोक,रानीडांगा तथा जलपाईगुड़ी सेक्टर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसके साथ ही नेपाल तथा भूटान सीमा पर सुरक्षा के लिए तैनात एसएसबी जवानों ने भी एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटीं. मुख्य कार्यक्रम […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अपना 54वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया. इस मौके पर सिलीगुड़ी सीमांत के अधीन गंगतोक,रानीडांगा तथा जलपाईगुड़ी सेक्टर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसके साथ ही नेपाल तथा भूटान सीमा पर सुरक्षा के लिए तैनात एसएसबी जवानों ने भी एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटीं. मुख्य कार्यक्रम का आयोजन रानीडांगा स्थित तीस्ता स्टेडियम में हुआ. यहां आइजी श्रीकुमार बंद्योपाध्याय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उसके बाद रंगारंग मार्च पास्ट का भी आयोजन किया गया.

इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए आइजी श्री बंद्योपाध्याय ने कहा कि सीमा की सुरक्षा में एसएसबी जवान दिन-रात लगे हुए हैं.उन्होंने इस मौके पर पुलिस पदक तथा अन्य पदक पाने वाले एसएसएबी जवानों के नामों की भी घोषणा की. कार्यक्रम में श्री बनर्जी ने इस फ्रंटियर के दो अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस मेडल देने की घोषणा की.

उन्होंने बताया की इस फ्रंटियर के और 12 अधिकारियों को पुलिस मेडल प्रदान किया जायेगा. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एसएसबी जवानों द्वारा भारत- नेपाल एवं भारत- भूटान सीमा पर सुरक्षा के लिए किये गये कार्य काफी सराहनीय हैं. उन्होंने बॉर्डर इलाके के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए फ्रंटियर के कार्यों को भी रेखांकित किया.

नेपाल प्रहरी अधिकारियों को फल व मिठाई भेंट

इधर, भारत-नेपाल सीमा खोरीबाड़ी से हमारे संवाददाता के अनुसार एसएसबी 19 वीं बटालियन के द्वारा भी स्थापना दिवस पर डांगुजोत कंपनी के भातगांव बीओपी में एक कार्यकम का आयोजन किया गया. सीमा पार नेपाल के एपीएफ और प्रहरी के जवानों एवं पदाधिकारियों में फल एवं मिठाइयां बांटी गयीं. 19वीं बटालियन के सेकेंड इन कमांडेंट डीबी नेगी ने नेपाल एपीएफ के डीएसपी प्रेम परसाई और प्रहरी के एसआइ देवराज शर्मा को फल एवं मिठाइयां भेंट कीं. इनलोगों को नये साल और क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दी गयीं. श्री नेगी ने बताया कि सिलीगुड़ी फ्रंटियर के आइजी एस बंद्योपाध्याय के निर्देश पर नेपाल के पुलिस पदाधिकारी को शुभकामनाएं और मिठाइयां दी गयी हैं. इस मौके पर इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, एएसआइ ललित मोहन , नेपाल एपीएफ के प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रहरी के संतोष मेहता के साथ अन्य जवान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola