विचाराधीन बंदी बैंक मैनेजर का शव मिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2017 12:38 PM (IST)
विज्ञापन

कूचबिहार: कूचबिहार जिला जेल में एक विचाराधीन बंदी ने आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम सुकुमार धर (46) बताया गया है. उसका घर भेटागुड़ी में है. मंगलवार शाम को जेल के बाथरूम से इस विचाराधीन बंदी का लटकता हुआ शव मिला. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुकुमार धर ग्रामीण बैंक में मैनेजर थे. उनके विरुद्ध वित्तीय […]
विज्ञापन
कूचबिहार: कूचबिहार जिला जेल में एक विचाराधीन बंदी ने आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम सुकुमार धर (46) बताया गया है. उसका घर भेटागुड़ी में है. मंगलवार शाम को जेल के बाथरूम से इस विचाराधीन बंदी का लटकता हुआ शव मिला.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुकुमार धर ग्रामीण बैंक में मैनेजर थे. उनके विरुद्ध वित्तीय जालसाजी करने का मामला सामने आया था. इसके बाद गत दो दिसंबर से वह लापता थे. गत चार दिसंबर को उन्होंने दिनहाटा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. यह मामला कूचबिहार अदालत में चल रहा था. जेल अधीक्षक स्वपन कुमार राय ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. इधर, जेल में विचाराधीन बंदी की मौत को लेकर जेल में सुरक्षा व अंदरूनी ढांचे को लेकर सवाल उठने शुरू हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










