गर्भवती महिलाओं ने दिया धरना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2017 12:34 PM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी जिला सदर अस्पताल में अल्ट्रासोनोग्राफी कराने के लिए पहुंची गर्भवती महिलाएं मंगलवार को धरने पर बैठ गईं. उल्लेखनीय है कि जलपाईगुड़ी जिला सदर अस्पताल में परिवार कल्याण योजना के तहत अल्ट्रासोनोग्राफी कराया जाता है. 19 दिसंबर को अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासोनोग्राफी कराये जाने के बारे में पूर्व सूचना दी गई थी. […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी जिला सदर अस्पताल में अल्ट्रासोनोग्राफी कराने के लिए पहुंची गर्भवती महिलाएं मंगलवार को धरने पर बैठ गईं. उल्लेखनीय है कि जलपाईगुड़ी जिला सदर अस्पताल में परिवार कल्याण योजना के तहत अल्ट्रासोनोग्राफी कराया जाता है. 19 दिसंबर को अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासोनोग्राफी कराये जाने के बारे में पूर्व सूचना दी गई थी.
इसके मुताबिक मंगलवार को करीब 40 से 50 गर्भवती महिलाएं अस्पताल में अल्ट्रासोनोग्राफी कराने पहुंचीं. लेकिन अस्पताल में अल्ट्रासोनोग्राफी के लिए कोई चिकित्सक मौजूद नहीं होने पर इनकी समस्या बढ़ गई. विभाग से बता दिया गया कि आज अल्ट्रासोनोग्राफी संभव नहीं है. इस पर गर्भवती महिलाओं ने अल्ट्रासोनोग्राफी की मांग पर अस्पताल अधीक्षक डॉ गयाराम नस्कर के कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया.
गर्भवती महिला अनिमा राय व कनिका पासवान ने बताया कि हमें अस्पताल से बताया गया था कि मंगलवार को अल्ट्रासोनोग्राफी की जाएगी. इसके मुताबिक हम सभी समय पर हाजिर हुए.लेकिन यहां कोई चिकित्सक नहीं होने से हमारी परेशानी बढ़ गई है. इनलोगों ने बताया कि कई गर्भवती महिलाएं ऐसी भी हैं जिनका दो या तीन दिन बाद ही प्रसव की तिथि है. लेकिन अल्ट्रासोनोग्राफी नहीं किये जाने पर भर्ती नहीं लिया जा सकेगा. क्या करें समझ नहीं पा रही हूं. यहां आने वाली सभी महिलाएं निर्धन परिवार की है. बाहर से अल्ट्रासोनोग्राफी कराने का सामर्थ्य नहीं है. इसलिए बाध्य होकर हमलोगों ने अस्पताल अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया. हमें लिखित नहीं दिये जाने तक धरना जारी रहेगा. इधर, अस्पताल अधीक्षक अस्पताल में नहीं मिले.इस संबंध में जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जगन्नाथ सरकार ने बताया कि गर्भवती माताओं की समस्याओं पर विचार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










