बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, पहले चरण में 25 हजार किसान होंगे लाभान्वित

Published at :19 Dec 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, पहले चरण में 25 हजार किसान होंगे लाभान्वित

अलीपुरद्वार: अगस्त महीने में आयी बाढ़ के कारण अलीपुद्वार जिले के प्रभावित किसानों को जल्द ही मुआवजा मिलने वाला है. कृषि विभाग की ओर से बताया गया है कि राज्य सरकार ने जिले के प्रभावित किसानों के लिए 22 करोड़ रुपये अनुमोदित किये है. दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह तक किसानों को मुआवजा देने की […]

विज्ञापन
अलीपुरद्वार: अगस्त महीने में आयी बाढ़ के कारण अलीपुद्वार जिले के प्रभावित किसानों को जल्द ही मुआवजा मिलने वाला है. कृषि विभाग की ओर से बताया गया है कि राज्य सरकार ने जिले के प्रभावित किसानों के लिए 22 करोड़ रुपये अनुमोदित किये है. दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह तक किसानों को मुआवजा देने की जानकारी दी गयी है.

हालांकि किसानों का आरोप है कि इलाके का जायजा लेने कोई नहीं आया है, जिससे कई बाढ़ प्रभावित किसानों के नाम सूची में नहीं है. जिले के सह कृषि अधिकारी हरिश्चन्द्र राय ने बताया कि अगस्त महीने में जिले में भारी बारिश एवं बाढ़ प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर ली गई है.राज्य सरकार की ओर से 22 करोड़ रुपए अनुमोदित किये गए हैं. पहली सूची में 25 हजार किसानों को मुआवजा दिया जायेगा. बाकियों को दूसरे चरण की सूची में रखा जायेगा. इसपर चिंता की कोई बात नहीं है. किसानों का कहना है कि कई गांवों को इस सूची से बाहर रखा गया है. उस गांव के किसानों को पता ही नहीं है कि ऐसी कोई सूची कृषि विभाग ने तैयार भी की है.

अलीपुरद्वार 2 नंबर ब्लॉक के सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित टटपाड़ा 2 नंबर ग्राम पंचायत के नैचरडावरी गांव के बारे में ब्लॉक प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है.कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चार ब्लॉक के 48 मौजा के कुल 25 हजार किसान बाढ़ प्रभावित हुए है. इन किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 500 रुपए के दर से मुआवजा दिया जायेगा. राज्य के आपदा प्रबंधन फंड से यह मुआवजा दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola