गोरखालैंड आंदोलन से बनायी दूरी

Published at :19 Dec 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
गोरखालैंड आंदोलन से बनायी दूरी

कर्सियांग. छोटा फागू चाय बागान में दार्जिलिंग आदिवासी महासभा के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया. सभा में लोहागढ़,पानीघाटा,मेरियनबाड़ी,लौंगव्यू व पैनाकुमारी आदि चाय बागान से आए सदस्यों की भारी उपस्थिति थी. दार्जिलिंग आदिवासी महासभा के संयोजक जॉन्ह टेटे ने कहा कि गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन क्षेत्र में रहनेवाले आदिवासियों को पहाड़ क??????्षेत्र के राजनैतिक पार्टियों […]

विज्ञापन
कर्सियांग. छोटा फागू चाय बागान में दार्जिलिंग आदिवासी महासभा के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया. सभा में लोहागढ़,पानीघाटा,मेरियनबाड़ी,लौंगव्यू व पैनाकुमारी आदि चाय बागान से आए सदस्यों की भारी उपस्थिति थी. दार्जिलिंग आदिवासी महासभा के संयोजक जॉन्ह टेटे ने कहा कि गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन क्षेत्र में रहनेवाले आदिवासियों को पहाड़ क??????्षेत्र के राजनैतिक पार्टियों द्वारा कई वर्षों से सिर्फ उपयोग करने का कार्य हो रहा है. इस क्षेत्र में रहनेवाले आदिवासियों को राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन से प्राप्त होनेवाली मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों को शैक्षिक, सांस्कृतिक व आर्थिक सुविधाओं से वंचित रखने का कार्य किया गया है.दार्जिलिंग आदिवासी महासभा के अध्यक्ष सत्य नारायण बराईक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आदिवासियों के लिए विकास बोर्ड गठन की बात कही है. इससे आदिवासियों में उम्मीद की एक किरण जगी है.

15 जून को मिरिक में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीटीए क्षेत्र के दार्जिलिंग आदिवासी महासभा से इस बोर्ड का उपाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की थी. श्री बराईक ने कहा कि जीटीए क्षेत्र के आदिवासी राज्य सरकार के साथ रहेंगे. हाल के गोरखालैंड आंदोलन में भी आदिवासियों ने राज्य सरकार का साथ देते हुए अपने को आंदोलन से अलग रखा था.

सभा में उन्होंने यथाशीघ्र राज्य सरकार से आदिवासी विकास बोर्ड गठन करने की मांग की. उन्होंने कहा कि जीटीए क्षेत्र में रहनेवाले आदिवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए विकास बोर्ड का गठन करना अनिवार्य है. आदिवासी विकास बोर्ड के जरिये ही सादरी भाषा की मान्यता,हिन्दी माध्यम के स्कूलों व कालेजों की स्थापना आदि संभव है. मौके पर दार्जिलिंग आदिवासी महासभा पानीघाटा शाखा के अध्यक्ष कृपा तिर्की, लोहागढ शाखा के अध्यक्ष इनेम भेंगरा व छोटा फागू शाखा की सचिव सुमित्रा कुजूर ने भी सभा को संबोधित किया.छोटा फागू शाखा की अध्यक्ष अनिता लाकड़ा ने सभा की अध्यक्षता की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola