दार्जिलिंग में गोरानामो की जनसभा 31 को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Dec 2017 9:52 AM (IST)
विज्ञापन

दार्जिलिंग: गोरखा राष्ट्रीय नारी मोरचा (गोरानामो) की केंद्रीय कमेटी की बैठक मंगलवार को स्थानीय गोर्खा दुख निवारक सम्मेलन भवन में हुई, जिसमें गोरामुमो के केंद्रीय महासचिव महेंद्र छेत्री के अलावा गोरानामो केंद्रीय महासचिव मंजुला तमांग सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद रहे. चार घंटा से अधिक समय तक हुई बैठक के बाद मंजुला तमांग ने […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग: गोरखा राष्ट्रीय नारी मोरचा (गोरानामो) की केंद्रीय कमेटी की बैठक मंगलवार को स्थानीय गोर्खा दुख निवारक सम्मेलन भवन में हुई, जिसमें गोरामुमो के केंद्रीय महासचिव महेंद्र छेत्री के अलावा गोरानामो केंद्रीय महासचिव मंजुला तमांग सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद रहे. चार घंटा से अधिक समय तक हुई बैठक के बाद मंजुला तमांग ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि गोरानामो आगामी 31 दिसम्बर को दार्जिलिंग शहर में विराट जनसभा करेगा.
उन्होंने कहा कि पहले यह जनसभा 24 दिसंबर को होने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहाड़ दौरे की संभावना को देखते हुए अब यह जनसभा 31 दिसंबर को की जायेगी. उन्होंने कहा कि जनसभा करने को लेकर प्रशासन से अनुमति मांगी गई है.
मंजुला तमांग ने कहा कि जनसभा के दौरान शहर की आभा आर्ट गैलरी से एक विराट रैली निकाली जायेगी, जो राष्ट्रीय मार्ग 55 होते हुए शहर की परिक्रमा करेगी.
उन्होंने कहा कि जनसभा करने का मुख्य कारण आम लोगों को छठी अनुसूची तथा इसके फायदे के बारे में बताना है. पहाड़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए छठी अनुसूची से बेहतर दूसरी संवैधानिक व्यवस्था और कोई नहीं हो सकती. उन्होंने यह भी कहा कि छठी अनुसूची के दस्तावेज पर पहले से समझौता हो चुका है और यह दस्तावेज आज भी सरकार के पास सुरक्षित है. श्री तमांग ने कहा कि गोरामुमो छठी अनुसूची के बारे में जनता को जागरूक कर रहा है और गोरानामो भी गोरामुमो को इस कार्य में सहयोग कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










