क्रामाकपा राजनीतिक रोटी चाहती है सेंकना: युवा मोर्चा

दार्जिलिंग. मोर्चा की युवा संगठन गोरखा जन मुक्ति युवा मोर्चा ने कहा है कि क्रामाकपा को पर्यटन उत्सव की बात करना छोड़ देनी चाहिए. युवा मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता अरूण छेत्री ने कहा कि क्रामाकपा पर्यटन उत्सव के बहाने अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है. जीटीए ने राज्य सरकार के सहयोग से तीस्ता रंगीत पर्यटन […]
इसी को लेकर आज सोमवार को युवा मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता अरूण छेत्री ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि क्रामाकपा पर्यटन उत्सव के बहाने अपनी राजनीति रोटी सेंकना चाहता है, जो उसे बंद करना होगा. उन्होंने गोरामुमो को भी अपने लपेटे में लेते हुये कहा कि गोरामुमो ने हिल डेवलपमेन्ट कमेटी को स्वीकार करके अपने राजनैतिक मुद्दे को हमेशा के लिए समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है.
छठी अनुसूची को लेकर गोरामुमो के अन्दर ही स्पष्ट नीति नहीं है.श्री छेत्री ने कहा कि गोरामुमो प्रवक्ता छठी अनुसूची के प्रस्ताव में फेरबदल कर पेश करने की बात कह रहे हैं. गोजमुमो ने 2007 में ही छठी अनुसूची का विरोध किया था और आज 12 साल के बाद गोरामुमो को छठी अनुसूची में खोट दिखाई देने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










