मृत श्रमिक के परिवार को दिये एक लाख रुपये, दक्षिण मालदा के कांग्रेस सांसद पहुंचे अफराजुल के घर

Published at :11 Dec 2017 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
मृत श्रमिक के परिवार को दिये एक लाख रुपये, दक्षिण मालदा के कांग्रेस सांसद पहुंचे अफराजुल के घर

मालदा: मालदा के मृत श्रमिक अफराजुल के परिवार से मिलने कोलकाता से बड़े-बड़े नेता मंत्री पहुंच गये. लेकिन मालदा जिले के दो सांसद मौसम नूर व अबु हासेम खान चौधरी नहीं पहुंचे. इसे लेकर विभिन्न राजनैतिक पार्टियों एवं इलाकावासियों में चर्चा चल रही थी. रविवार को तमाम चर्चाओं पर लगाम लगाते हुए दक्षिण मालदा कांग्रेस […]

विज्ञापन

मालदा: मालदा के मृत श्रमिक अफराजुल के परिवार से मिलने कोलकाता से बड़े-बड़े नेता मंत्री पहुंच गये. लेकिन मालदा जिले के दो सांसद मौसम नूर व अबु हासेम खान चौधरी नहीं पहुंचे. इसे लेकर विभिन्न राजनैतिक पार्टियों एवं इलाकावासियों में चर्चा चल रही थी. रविवार को तमाम चर्चाओं पर लगाम लगाते हुए दक्षिण मालदा कांग्रेस सांसद अबु हासेम खान चौधरी (डालू बाबू) मृत अफराजुल के घर पहुंचे.

सांसद ने उसकी पत्नी के हाथों में एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की.डालू बाबू के साथ विधायक ईशा खान चौधरी, मोथाबाड़ी की विधायक सबीना यास्मीन, हरिश्चन्द्रपुर के विधायक मुस्ताक आलम भी कालियाचक के सैयदपुर स्थित मृत श्रमिक के घर पहुंचे. सांसद ने देर से आने के लिए दुख व्यक्त करते हुए बताया कि उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई है.

वे बांग्लादेश उन्हीं रिश्तेदार के परिवारवालों से मिलने गये थे. जबकि मौसम नूर के बारे में जिला कांग्रेस महासचिव नरेन्द्रनाथ तिवारी ने बताया कि वे चुनाव प्रचार के लिए गुजरात गयीं हैं. सांसद अबु हासेम खान चौधरी ने परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि वे दोषियों की कड़ी सजा की मांग पर इस मुद्दे को संसद में भी उठायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola