आइजी ने सीमा चौकियों का किया दौरा, भारत-नेपाल सीमा सील

Published at :08 Dec 2017 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
आइजी ने सीमा चौकियों का किया दौरा, भारत-नेपाल सीमा सील

सिलीगुड़ी/खोरीबाड़ी: नेपाल में पंचायत चुनाव के कारण गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह सील रही. पानीटंकी सहित पूरी सीमा पर कहीं भी किसी की आवाजाही नहीं हुयी. ऐसे इस सीमा को 72 घंटे पहले ही सील कर दी गयी थी. आज इसका ज्यादा असर देखा गया. सीमा पर वाहनों के आने-जाने के साथ ही पैदल […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी/खोरीबाड़ी: नेपाल में पंचायत चुनाव के कारण गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह सील रही. पानीटंकी सहित पूरी सीमा पर कहीं भी किसी की आवाजाही नहीं हुयी. ऐसे इस सीमा को 72 घंटे पहले ही सील कर दी गयी थी. आज इसका ज्यादा असर देखा गया. सीमा पर वाहनों के आने-जाने के साथ ही पैदल आने-जाने पर भी पाबंदी थी.

इसकी वजह से सड़कें भी पूरी तरह से सुनसान थी. इसके साथ ही सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है. एसएसबी जवान पूरी तरह से मुश्तैद हैं और कड़ी चौकसी बरत रहे हैं. एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि नेपाल में चुनाव को देखते हुए सीमा सील कर दी गयी है. इसबीच,सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने आज एसएसबी के आइजी एसके बंदोपाध्याय सीमा क्षेत्र के दौरे पर आये. उन्होंने सुरक्षा का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की. वह अपने दो दिवसीय दौरे पर यहां कल बुधवार को आये हैं और विभिन्न सीमा चौकियों का दौरा कर रहे हैं. गुरूवार को उन्होंने 19 वी बटालियन के कैंप का दौरा किया.

उन्हें जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. बाद में श्री बंदोपाघ्याय ने सभी शाखाओं, स्टोर एवं अधीनस्थ सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया. आइजी ने सुरक्षा तैयारियों पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की. श्री बंदोपाध्याय 19 वीं बटालियन के कमान्डेंटों के साथ एक बैठक भी की. इस दौरान कमान्डेंट ए थान्मी , सेकेंड इन कमान डी बी नेगी , डिप्टी कमान्डेंट आर एस रावत आदि भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola