जमीन विवाद में हुई मारपीट एक की मौत, दो लोग गंभीर

बालूरघाट. जमीन की हिस्सेदारी को लेकर दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. दोनों घायलों का इलाज बालूरघाट जिला अस्पताल में चल रहा है. यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन थानांतर्गत गुडाइल ग्राम पंचायत के डूबाहार इलाके में घटी […]
बालूरघाट. जमीन की हिस्सेदारी को लेकर दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. दोनों घायलों का इलाज बालूरघाट जिला अस्पताल में चल रहा है. यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन थानांतर्गत गुडाइल ग्राम पंचायत के डूबाहार इलाके में घटी है. मृत व्यक्ति की पहचान मंगलू मंडल (55) के नाम से की गई है. इस संबंध में तपन थाने में छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इस घटना को लेकर डूबाहार इलाके में तनाव है. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
हमले में मंगलू मंडल के अलावा उसके दोनों बेटे नाजिमुल और रियाजुद्दीन मंडल भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. तीनों को गंभीर हालत में पहले तपन के प्रखंड अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराने के बाद बालुरघाट जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां मंगलू की हालत गंभीर होने से उन्हें कोलकाता रेफर किया गया. लेकिन कोलकाता ले जाने के दौरान ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया. गुरुवार को मंगलू के पुत्र रियाजुद्दीन मंडल ने कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










