प्रेम विवाह कर झमेले में फंसी चंद्रिमा, नन्ही बच्ची के साथ दर-दर भटक रही, कहा रिश्ते में भतीजी के साथ गायब हुआ पति

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के अधीन वार्ड नंबर 33 के देशबंधुपाड़ा की रहनेवाली चंद्रिमा दास इन दिनों अपने पति देवाशीष दास की तालाश में दर-दर भटक रही है. तीन महीने से उसके पति का कोई अता-पता नहीं है. आठ माह की नन्ही बच्ची को लेकर चंद्रिमा का जीना दूभर हो गया है. थाने में पति […]
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के अधीन वार्ड नंबर 33 के देशबंधुपाड़ा की रहनेवाली चंद्रिमा दास इन दिनों अपने पति देवाशीष दास की तालाश में दर-दर भटक रही है. तीन महीने से उसके पति का कोई अता-पता नहीं है. आठ माह की नन्ही बच्ची को लेकर चंद्रिमा का जीना दूभर हो गया है. थाने में पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ है. ऊपर से एक नये खुलासे से चंद्रिमा के होश उड़े हुए हैं. चंद्रिमा ने स्वयं बताया कि जिस दिन से उसका पति देवाशीष दास लापता है, उसी दिन से उसके दूर की भतीजी दीया भद्र का भी कोई अता-पता नहीं है. आरोप है कि दोनों एक साथ ही फरार हुए हैं.
चंद्रिमा ने बताया कि इस साल 24 अगस्त को उसका पति देवाशीष दास अचानक लापता हो गया. कई दिनों तक उसकी तलाश की गयी, फिर भी कोई पता नहीं चला. उसके मोबाइल नंबर तक बंद आ रहे हैं. काफी तलाशने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने में मिसिंग डायरी करायी. चंद्रिमा का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई मदद नहीं कर रही है. पति का पता करने के लिए वह कई बार थाने का चक्कर काट चुकी है. उसके बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ. कुछ महीने पहले ही पता चला है कि जलपाईगुड़ी की रहनेवाली एक लड़की दीया भद्र भी उसी दिन से गायब है, जिस दिन से उसका पति लापता है. दिया भद्र रिश्ते में उसके पति की दूर की भतीजी लगती है. दीया के पिता जलपाईगुड़ी थाने में ही ट्रैफिक विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है. चंद्रिमा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ने दीया के साथ ही फरार होकर कहीं शादी रचा ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










