42 साल से शिक्षा की अलख जगा रही हैं गुरु अम्मा

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के 42 नंबर वार्ड स्थित प्रकाश नगर के हिन्दी भाषी बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने में एक वृद्धा लगी हुयी हैं. उनकी उम्र करीब 75 वर्ष है. उनके इस प्रयास के लिए ही उनको गुरु अम्मा कहा जाने लगा है. उन्होंने इस काम में अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण 42 साल […]
नगर निगम के 42 नंबर वार्ड में हिन्दी भाषी प्राथमिक स्कूल नहीं है. जिससे बच्चों को पढ़ने में काफी दिक्कत होती है. इस समस्या को देखते हुए पिछले 42 सालों से इलाके की हीरा देवी गुरुंग उर्फ गुरु अम्मा ने बच्चों को पढ़ाना शुरु किया. उनके पति दिहाड़ी मजदूर थे. पति के गुजर जाने के बाद इस काम में काफी मुश्किलें आने लगी. कभी खूले मैदान में तो कभी किसी के घर के बारमदे में बच्चों को पढ़ाने का काम चल रहा था. आखिरकार पांच साल पहले प्रकाश नगर रॉयल यूथ क्लब परिसर में उन्हें जगह दी गई.
क्लब के सचिव सुरज छेत्री ने बताया की महिला के हौसले एवं महान कार्य को देखते हुए उन्हें क्लब के कमरे में पढ़ाने की इजाजत दी गई है. इस स्कूल के लिए कमेटी बनाकर क्लब की ओर से स्कूल को हर महीने कुछ आर्थिक मदद भी दी जाती है. स्थानीय लोग भी कुछ मदद करते है. कमेटी के माध्यम से स्कूल का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया है. स्कूल का प्राथमिक खर्च भी क्लब की ओर से उठाया जाता है.शिक्षिका हीरा देवी ने बताया कि वर्तमान में स्कूल में कुल 20 छात्र-छात्राएं है. उनलोगों की ओर से 30 रुपए प्रतिमाह मिलते हैं. उसी पैसे से उनका गुजारा चलता है. स्कूल की कई समस्याएं भी हैं. कमरे के टीन का छत टूटा-फूटा है. बारिश के समय पानी टपकता है. छात्र-छात्राओं को एक कोने में खड़े रहकर बारिश से बचना पड़ता है. उन्होंने आगे कहा की 42 सालों के बाद भी स्कूल को कोई सरकारी मदद नहीं मिली है. मदद मिलने पर और अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आगे आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










