एनजेपी स्टेशन पर ली गयी ट्रेन की तालाशी

Published at :05 Dec 2017 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
एनजेपी स्टेशन पर ली गयी ट्रेन की तालाशी

गिरफ्तार महिला से पूछताछ जारी सिलीगुड़ी : एसएसबी व जीआरपी ने संयुक्त अभियान चला कर 40 किलो गांजा जब्त किया गया. गुप्त जानकारी के आधार पर एसएसबी की 41 बटालियन व जीआरपी ने न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर घात लगाया. असम के गुवाहाटी से राजस्थान के लालगढ़ को जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस में सर्च कर […]

विज्ञापन
गिरफ्तार महिला से पूछताछ जारी
सिलीगुड़ी : एसएसबी व जीआरपी ने संयुक्त अभियान चला कर 40 किलो गांजा जब्त किया गया. गुप्त जानकारी के आधार पर एसएसबी की 41 बटालियन व जीआरपी ने न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर घात लगाया. असम के गुवाहाटी से राजस्थान के लालगढ़ को जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस में सर्च कर गांजा बरामद किया. अभियान में एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.
एसएसबी की 41 बटालियन ने अभियान के बाद जब्त गांजा व गिरफ्तार तस्कर को न्यू जलपाईगुड़ी जीआरपी को सौंप दिया. ट्रेन में इस कदर खुले आम गांजा की तस्करी का मामला सामने आने से रेलवे पर भी सवाल उठने लगे हैं.
एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवध-असम ट्रेन में भारी मात्रा में गांजा तस्करी होने की खबर थी. उसी के बाद ट्रेन में सर्च अभियान चलाकर एक महिला के पास से गांजा बरामद किया गया. तलाशी के दौरान महिला की गतिविधि पर अधिकारियों को संदेह हुआ. उसके बैग की तलाशी लेने पर 40 किलो गांजा बरामद हुआ. जब्त गांजे की कीमत लाखो में आंकी जा रही है. सूत्रों के अनुसार यह गांजा कूचबिहार से कोलकाता के लिए रवाना किया गया था. गिरफ्तार महिला का नाम समसुनिशा बताया गया है. न्यू जलपाईगुड़ी जीआरपी थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola