बदमाशों ने दो भाइयों को पीटा

Published at :05 Dec 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
बदमाशों ने दो भाइयों को पीटा

हिंक संघर्ष. मालदा में जमीन के विवाद ने लिया उग्र रूप बुरी तरह से घायल, एक की हालत गंभीर आठ लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज मालदा : जमीन विवाद को लेकर मारपीट में मालदा के हरिश्चन्द्रपुर थाना अंतर्गत कुशीदा माझिपुकुर हाटखोला निवासी दो भाई गंभीर रुप से घायल हुए हो गए. एक का […]

विज्ञापन

हिंक संघर्ष. मालदा में जमीन के विवाद ने लिया उग्र रूप

बुरी तरह से घायल, एक की हालत गंभीर
आठ लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज
मालदा : जमीन विवाद को लेकर मारपीट में मालदा के हरिश्चन्द्रपुर थाना अंतर्गत कुशीदा माझिपुकुर हाटखोला निवासी दो भाई गंभीर रुप से घायल हुए हो गए. एक का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है एवं दूसरा हरिश्चन्द्रपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती है. घटना में आठ लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि घायल मोहम्मद वकास कारनी (27) एमए प्रथम वर्ष का छात्र है. वह अलीगढ़ विश्वविद्यालय में पढ़ता है. पिछले कुछ दिनों से वह छुट्टियों में घर आया हुआ है. उसका बड़ा भाई मोहम्मद आजम भी घायल है.
जानकारी मिली है कि मोहम्मद वकास कारनी एवं उसके बड़े भाई की साढ़े पांच बीघा जमीन पर उसी इलाके के निवासी दारुल इस्लाम एवं उसके समर्थक कब्जा करने के फिराक में हैं. इसे लेकर विवाद काफी पुराना है.शनिवार रात को चाय की दुकान से घर लौटते समय अचानक दारुल इस्लाम एवं उसके दोस्तों ने मोहम्मद वकास कारनी व उसके बड़े भाई मोहम्मद अजमेर पर हमला बोल दिया. आरोप है की उनलोगों को सड़क पर गिराकर बेधड़क पीटा गया
. बेटों को बचाने गये माता-पिता को भी प्रताड़ित किया गया. घटना स्थल से दोनों भाई को बचाकर पहले हरिश्चन्द्रपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. वहां से मोहम्मद वकास कारनी को मालदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घटना में दारुल इस्लाम सहित आठ लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola