बीएसएफ ने भारी मात्रा में कफ सीरप जब्त किया

Published at :05 Dec 2017 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएफ ने भारी मात्रा में कफ सीरप जब्त किया

बालुरघाट : गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को 183 नंबर बटालियन के बीएसएफ जवानों ने बालुरघाट शहर के साहेब कछारी इलाके की एक बंद दुकान से भारी मात्रा में कफ सीरप बरामद किया है. यहां से 19 हजार 700 बोतल कफ सीरप जब्त किये गए. जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रूपये आंकी गई है. […]

विज्ञापन

बालुरघाट : गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को 183 नंबर बटालियन के बीएसएफ जवानों ने बालुरघाट शहर के साहेब कछारी इलाके की एक बंद दुकान से भारी मात्रा में कफ सीरप बरामद किया है. यहां से 19 हजार 700 बोतल कफ सीरप जब्त किये गए. जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रूपये आंकी गई है. हांलाकि घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

मामले की सूचना पाकर बालुरघाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. प्राथमिक तौर पर कफ सीरप को बांग्लादेश तस्करी किये जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना की छानबीन चल रही है.

सूत्रों से मिली खबर के आधार पर रविवार सुबह चकराम बीओपी के 183 नंबर बटालियन बीएसएफ के जवानों ने शहर के इस बंद दुकान पर धावा बोला. वहां से लगभग 25 लाख के कफ सीरप बरामद किये गए. कफ सीरप की बोतलों को दो गाड़ियों में लादकर चकराम बीओपी लाया गया. घटना की सूचना पाकर बालुरघाट पुलिस भी वहां पहुंची.
स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि बालुरघाट नगरपालिका संचालित एक दुकान को इलाके के कुछ भ्रष्ट लोग कफ सीरप रखने के गोदाम के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे. इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस व बीएसएफ की ओर से मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola