एनबीयू की पूर्व विद्यार्थी समिति का वार्षिक सम्मेलन

Published at :04 Dec 2017 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
एनबीयू की पूर्व विद्यार्थी समिति का वार्षिक सम्मेलन

सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय पूर्व विद्यार्थी समिति का 15 वां सम्मेलन विवि के प्रशासनिक भवन में आयोजित हुआ. रविवार को सम्मेलन का आगाज पूर्व विद्यार्थी डॉ. शुक्ला सरकार ने अपने संगीत के जरिये किया. स्वागत भाषण विवि के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. आनंद गोपाल घोष ने दिया जिसमें उन्होंने कहा कि इस सीमांत विश्वविद्यालय से पढ़ाई […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय पूर्व विद्यार्थी समिति का 15 वां सम्मेलन विवि के प्रशासनिक भवन में आयोजित हुआ. रविवार को सम्मेलन का आगाज पूर्व विद्यार्थी डॉ. शुक्ला सरकार ने अपने संगीत के जरिये किया. स्वागत भाषण विवि के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. आनंद गोपाल घोष ने दिया जिसमें उन्होंने कहा कि इस सीमांत विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके छात्र छात्राएं देश विदेश में ज्ञान का आलोक फैलाकर विकास के पथ पर सहभागी हो रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. वीवीआरवी राव ने इस विवि को सीमांत विश्वविद्यालय की संज्ञा दी थी. सम्मेलन का आगाज सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति व पूर्व छात्र तापस सरकार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

उन्होंने कहा कि पूर्व विद्यार्थी समिति यदि कोई भी प्रोजेक्ट शुरु करती है तो उसमें महकमा परिषद हरसंभव मदद करेगी. उसके बाद समिति के सचिव डॉ. तापस कुमार चटर्जी ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किये. उन्होंने कहा कि पूर्व विद्यार्थी समिति की शाखाएं केवल बंगाल में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खोली गई हैं. समिति के कोषाध्यक्ष फजलूर रहमान ने पिछले साल का वित्तीय लेखाजोखा पेश किया. सम्मेलन की अध्यक्षता समिति के सभापति डॉ. सीतांशु विमल करंजई ने की.

सम्मेलन के दूसरे सत्र में समिति के सदस्य और अमेरिका में कैंसर शोध केंद्र के शोधकर्ता डॉ. अतीश चक्रवर्ती ने कैंसर पर वक्तव्य रखा. इसके बाद राष्ट्रपति पुरस्कारप्राप्त पूर्व अध्यापिका डॉ. विद्यापति अग्रवाल का राष्ट्रपति पुरस्कार पाने वाली वीडिया दिखाई गई. डॉ. मणिदीपा नंदी विश्वास को शिक्षारत्न सम्मान मिलने पर उनका और डॉ. विद्यावती अग्रवाल का अभिनंदन किया गया. सम्मेलन के तीसरे सत्र में उद्योगपति व पूर्व छात्र अभिशंकर महालनवीस ने जीएसटी को लेकर वक्तव्य रखा. सम्मेलन में मणिदीपा विश्वास और डॉ. मलय करंजई ने गीत भी पेश किये. सम्मेलन में पहाड़ और समतल के सैकड़ों पूर्व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola