हाथी के हमले में मंदिर क्षतिग्रस्त

Published at :04 Dec 2017 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
हाथी के हमले में मंदिर क्षतिग्रस्त

कालचीनी. डुवार्स में हाथी के हमले से मंदिर को भी राहत नहीं मिल रही है. अबतक डुआर्स के विभिन्न इलाकों में हाथी रिहायशी इलाकों में घुसकर तांडव करते हैं. लोगों का घर तोड़ते हैं तो कभी स्कूलों से मिड डे मील का भोजन खा लेते हैं. अब हाथियों की नजर शायद मंदिरों पर पड़ी है. […]

विज्ञापन
कालचीनी. डुवार्स में हाथी के हमले से मंदिर को भी राहत नहीं मिल रही है. अबतक डुआर्स के विभिन्न इलाकों में हाथी रिहायशी इलाकों में घुसकर तांडव करते हैं. लोगों का घर तोड़ते हैं तो कभी स्कूलों से मिड डे मील का भोजन खा लेते हैं.

अब हाथियों की नजर शायद मंदिरों पर पड़ी है. शनिवार रात एक दतैल हाथी नीलपाड़ा रेंज के जंगल से निकलकर दलसिंहपाड़ा इलाके में दाखिल हो गया. वहां के नेपाली दुर्गा मंडप की दीवार को हाथी ने तोड़ दिया. हाथी ने वहां बने कमरे को भी तोड़ डाला है.

नेपाली दुर्गा मंडप कमेटी के सदस्य दिलीप थापा ने बताया कि हाथी के हमले में दुर्गा मंदिर पूरी तरह से नष्ट हो गया है. मंदिर या उसके स्टोर रुम में हाथी के खाने लायक कोई सामान नहीं था. फिर भी हाथी ने सारे कमरों को तोड़ डाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola