गोजमुमो कार्यकर्ता तृणमूल में शामिल

Published at :01 Dec 2017 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
गोजमुमो कार्यकर्ता तृणमूल में शामिल

चामुर्ची. आईएनटीटीयूसी अनुमोदित पश्चिम बंगाल असंगठित श्रमिक-कर्मचारी यूनियन की बानरहाट ब्लॉक कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गोजमुमो छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया. गुरुवार को आयोजित सभा में गोजमुमो के वरिष्ठ नेता संदीप छेत्री समेत ग्राम पंचायत प्रधान ज्योत्सना सुब्बा अपने समर्थकों के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो […]

विज्ञापन
चामुर्ची. आईएनटीटीयूसी अनुमोदित पश्चिम बंगाल असंगठित श्रमिक-कर्मचारी यूनियन की बानरहाट ब्लॉक कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गोजमुमो छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया. गुरुवार को आयोजित सभा में गोजमुमो के वरिष्ठ नेता संदीप छेत्री समेत ग्राम पंचायत प्रधान ज्योत्सना सुब्बा अपने समर्थकों के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये.

इसको लेकर उन्हें संवर्द्धना दी गई. इस मौके पर उपस्थित रहे असंगठित श्रमिक कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष विकास मालकार, उपाध्यक्ष दुलाल देवराज, श्रमिक नेता अब्दुल लतीफ, संगठन के बानरहाट ब्लॉक सभापति राजू गुरुंग, सीमा चौधरी, बानरहाट ग्राम पंचायत के प्रधान धन बहादुर छेत्री, नृपराज छेत्री, मो. कैश, संयोजक विधान सरकार व अन्य नेता.

सभा को संबोधित करते हुए अंचल सभापति मनोज तमांग ने बताया कि अब प्रतिशोध की नहीं बल्कि विकास की राजनीति होगी. हम लोग मिलजुल कर विकास करेंगे. वहीं, संयोजक विधान सरकार ने कहा कि गोजमुमो के नेताओं के तृणमूल में आने से हमारी ताकत बढ़ गई है. उन्होंने नवागत नेता व समर्थकों से अमन व विकास के लिये काम करने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola