गोजमुमो पर पकड़ बनाने की तैयारी, होगा संगठनों के नाम में बदलाव, पहाड़ पर विनय ने चला नया दांव

दार्जिलिंग: विमल गुरूंग को किनारे कर गोजमुमो पर कब्जा करने वाले विनय तमांग ने पार्टी पर पूरी तरह से पकड़ बनानी शुरू कर दी है. इसको लेकर उन्होंने एक नया दांव चला है. इसके तहत पार्टी के सहयोगी संगठनों का नाम बदला जा रहा है. इसी क्रम में एक संगठन का नाम बदल दिया गय […]
अब से गोर्खा प्राइमरी टीचर्स आर्गनाइजेशन (जीपीटीओ)हिल तराई प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के नाम से जाना जायेगा. गुरुवार को स्थानीय गोर्खा दुख निवारक सम्मेलन भवन के लाइब्रेरी हॉल में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं की एक सभा सम्पन्न हुई. सभा में गोजमुमो के विनय गुट की केन्द्रीय कमेटी के सदस्य और दार्जिलिंग महकमा समिति के संयोजक सतीश पोख्रेल, मिरेन लामा जैसे मोर्चा के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति रही. इसी सभा में प्राइमरी टीचर्स संगठन गोर्खा प्राइमरी टीचर्स आर्गनाइजेशन का नाम बदलकर ह?िल तराई प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन रखा गया.
उन्होंने यह भी कहा कि पहाड़ में जब जब राजनैतिक समीकरण में बदलाव होता है तब तब प्राइमरी शिक्षक संगठन का नाम भी बदला जाता है. केजांग लामा ने बताया कि आज के बाद किसी भी राजनैतिक दल की मांग को लेकर यदि आन्दोलन होता है या पहाड़ बन्द होता है वैसी हालत में स्कूल-कॉलेज बन्द नहीं होंगे.
इस बात को स्पष्ट करते हुए सतीश पोख्रेल ने कहा कि पहाड़ में तकरीबन 774 से अधिक प्राइमरी स्कूल हैं और इन स्कूलों में दो हजार से अधिक टीचर हैं. इन सभी ने गोजमुमो के विनय गुट नेतृत्व का समर्थन किया है. इसीलिये बीते बुधवार को गोर्खा प्राइमरी टीचर्स आर्गनाइजेशन के सदस्यों ने विनय गुट का समर्थन करते हुए जीपीटीओ का विघटन कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










