गौड़बंग विवि के कॉलेजों के परिणाम प्रकाशित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Nov 2017 11:38 AM (IST)
विज्ञापन

रायगंज. गौड़बंग विश्वविद्यालय के मातहत कॉलेजों के स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष के परीक्षाफल प्रकाशित किये गये. मंगलवार को निवर्तमान वीसी गोपाल मिश्र ने आनन फानन में प्रशासकीय बैठक बुलाकर परिणाम घोषित किये. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम वर्ष स्नातक ऑनर्स की परीक्षा में 65.5 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जबकि स्नातक पास-कोर्स पार्ट वन में […]
विज्ञापन
रायगंज. गौड़बंग विश्वविद्यालय के मातहत कॉलेजों के स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष के परीक्षाफल प्रकाशित किये गये. मंगलवार को निवर्तमान वीसी गोपाल मिश्र ने आनन फानन में प्रशासकीय बैठक बुलाकर परिणाम घोषित किये. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम वर्ष स्नातक ऑनर्स की परीक्षा में 65.5 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जबकि स्नातक पास-कोर्स पार्ट वन में 68.70 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए. वहीं, ऑनर्स पार्ट टू की परीक्षा में 84.35 प्रतिशत परीक्षार्थियों को कामयाबी मिली है. आज वेबसाइट के जरिये परीक्षाफल प्रकाशित किये गये.
उल्लेखनीय है कि परीक्षाफल को लेकर छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों में आशंका बनी हुई थी. परीक्षा नियामक और उपकुलपति के इस्तीफे के बाद परीक्षाओं के समाप्त होने को पांच माह हो गये.
लेकिन परीक्षाफल को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी. इस बीच स्वागत सेन को विश्वविद्यालय का उपकुलपति मनोनीत किया गया. हालांकि अभी तक उन्होंने अपने पद पर योगदान नहीं किया है. इसके चलते उहापोह की स्थिति बनी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










