धर-पकड़ के खिलाफ जारी है टोटो चालकों का आंदोलन, तीन दिनों के लिए टोटो बंद

Published at :29 Nov 2017 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
धर-पकड़ के खिलाफ जारी है टोटो चालकों का आंदोलन, तीन दिनों के लिए टोटो बंद

मालदा: धर-पकड़ से नाराज टोटो चालकों को आंदोलन करने का कोई लाभ नहीं हुआ. आखिकार मालदा नगरपालिका एवं जिला प्रशासन की ओर से शहर की सड़कों पर पुराने टोटो गाड़ियों की आवाजाही पर पांबदी लगा दी गयी है. यहां बता दें कि शनिवार से ही शहर की सड़कों पर पुराने टोटो का धर पकड़ चल […]

विज्ञापन

मालदा: धर-पकड़ से नाराज टोटो चालकों को आंदोलन करने का कोई लाभ नहीं हुआ. आखिकार मालदा नगरपालिका एवं जिला प्रशासन की ओर से शहर की सड़कों पर पुराने टोटो गाड़ियों की आवाजाही पर पांबदी लगा दी गयी है. यहां बता दें कि शनिवार से ही शहर की सड़कों पर पुराने टोटो का धर पकड़ चल रही है. इसे लेकर टोटो चालकों ने आंदोलन शुरू किया है.

सोमवार को टोटो चालकों के साथ तृणमूल के कुछ नेताओं ने भी नगरपालिका के सामने विरोध प्रदर्शन किया था. इससे इस इलाके में जाम की स्थित पैदा हो गयी. आखिरकार शाम को नगरपालिका की ओर से शहर में टोटो गाड़ियों की धर-पकड़ को बंद करवाने का आश्वासन दिया था. इस बीच, मालदा के टोटो चालकों ने आगामी तीन दिनों तक शहर में टोटो बंद रखने का फैसला लिया है.


मंगलवार को मालदावासियों ने जाममुक्त शहर का आनंद लिया. इस दिन शहर में कोई दुर्घटना की खबर भी नहीं मिली. पार्थ दास नामक एक डाक विभाग के कर्मी ने बताया कि शहर में टोटो बंद रहने के कारण जाम काफी कम थी. निर्धारित समय पर ऑफिस पहुंचकर वे काफी खुश हुए. हालांकि मरीजों एवं गांव के लोगों को वाहनों की कमी से परेशानी हुई. शहर के रिक्शा चालकों का कहना है कि टोटो के कारण उनकी कमाई बंद हो गई है. इसलिए टोटो बंद होने से वे काफी खुश है. इधर टोटो चालकों ने शहर के फव्वारा मोड़ इलाके में पथावरोध किया. उनलोगों का कहना है कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तबतक आन्दोलन जारी रहेगा. सुरजीत घोष नामक एक टोटो के चालक ने बताया कि सिर्फ पुराने टोटो को पकड़ा जा रहा है. नये टोटो के खिलाफ कार्यवाई नहीं हो रही है. जब्त टोटो गाड़ियों को जल्द छोड़े जाने की मांग करते हुए पथावरोध जारी रखने की बात बताई है.
पथावरोध की खबर पाकर फव्वारा मोड़ इलाके में इंगलिश बाजार थाना से विशाल पुलिस बल पहुंची. पुलिसकर्मी टोटो चालकों से चर्चा के माध्यम से मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola