अंडे के बाद अब प्याज की बारी, एक सप्ताह के अंदर दाम में भारी वृद्धि

रायगंज: सब्जियों के दाम वैसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, लेकिन प्याज की महंगाई ने ग्राहकों को रूला दिया. उत्तर दिनाजपुर जिले के शहरी इलाकों में प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है. उल्लेखनीय है कि प्याज शरीर के लिए गुणकारी होने के अलावा हमारे […]
उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिनों पहले खुदरा बाजार में प्याज 20 से 25 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था. वही प्याज अब दोगुने दाम पर बिक रहा है. बिक्रेताओं के अनुसार नासिक और बांग्लादेश होते हुए जो प्याज उत्तर दिनाजपुर जिले में आते थे, वह बांग्लादेश में बाढ़ के चलते आना बंद हो गये हैं.
उलटे बांग्लादेश में बाढ़ के चलते प्याज की इतनी किल्लत हो गई है कि अब भारत से प्याज बांग्लादेश जा रहा है. यह एक प्रमुख वजह है कि उत्तर दिनाजपुर समेत पूरे उत्तर बंगाल में प्याज की आवक कम हो गई है. इसी वजह से सब्जियों के दाम नहीं घट रहे हैं और प्याज महंगा हो गया है. उत्तर दिनाजपुर जिले का कालियागंज कभी सब्जियों के उत्पादन के लिए विख्यात था. लेकिन आज कालियागंज प्रखंड का महेन्द्रगंज, ताराबाजार, में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं. फिलहाल कालियागंज के खुदरा बाजार में शिम 60 रुपये, गाजल 80 रुपये, प्याजकली 160 रुपये, अदरख 70 से 80 रुपये, लहसुन 80 रुपये, आलू 30 से 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं.
ग्राहकों का कहना है कि सब्जियों की महंगाई के चलते साधारण वर्ग के लोगों का जीना मुहाल हो गया है. अगर ऐसे ही हालात रहे तो एक तरफ लोग खाने बिना ही रहेंगे और दूसरी तरफ अपराध बढ़ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










