इंटरनेट का उपयोग कर किताबें पढ़ सकेंगे दृष्टिहीन

Published at :28 Nov 2017 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
इंटरनेट का उपयोग कर किताबें पढ़ सकेंगे दृष्टिहीन

कोलकाता: सोशल मीडिया के इस युग में हर चीज इंटरनेट पर सिमटती जा रही है. इस तकनीक का लाभ हर तबके को मिल रहा है. चाहे वह बच्चे, युवा व बुजुर्ग क्यों न हों. एेसे में अब इंटरनेट का उपयोग कर दृष्टिहीन भी किताबें पढ़ सकते हैं. महानगर के रोटरी सदन में दृष्टिहीन दिव्यांगों के […]

विज्ञापन
कोलकाता: सोशल मीडिया के इस युग में हर चीज इंटरनेट पर सिमटती जा रही है. इस तकनीक का लाभ हर तबके को मिल रहा है. चाहे वह बच्चे, युवा व बुजुर्ग क्यों न हों. एेसे में अब इंटरनेट का उपयोग कर दृष्टिहीन भी किताबें पढ़ सकते हैं.

महानगर के रोटरी सदन में दृष्टिहीन दिव्यांगों के लिए काम करनेवाली संस्था एनआइपी की ओर से सोमवार को एप लांच किया गया, जिसके माध्यम से दृष्टिहीन बच्चों को पढ़ाई के लिए काफी सहूलियत मिलेगी. यह एप गुगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है.


अभी तक दृष्टिहीनों के लिए केवल ब्रेल लिपि में लिखी पुस्तकों के माध्यम से ही ज्ञान प्राप्त करने का उपाय संभव था, लेकिन इस संस्था के अभिनव प्रयास से इन दृष्टिहीनों को भी तकनीक का उपयोग कर अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाना संभव हो सकेगा. एनआइपी के सचिव देवज्योति राय ने बताया कि आठवीं कक्षा से ही इन दृष्टिहीन बच्चों को ब्रेल लिपि में किताबें मिलने में काफी असुविधा होती है लेकिन इस नयी तकनीक से ये बच्चे इन किताबों को ऑडियो फार्म में पढ़ व सुन सकेगें जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में काफी सहायता मिल सकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola