भारत-बांग्लादेश सीमा पर और बढ़ायी जायेगी सुरक्षा

Published at :28 Nov 2017 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश सीमा पर और बढ़ायी जायेगी सुरक्षा

चेंगराबांधा: कूचबिहार जिले के चेंगराबांधा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. खासकर इमीग्रेशन चेकपोस्ट इलाके में विशेष चौकसी बरतने का निर्णय लिया गया है. इसको लेकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने विशेष योजना बनायी है. इसी इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर स्कैनर मशीन लगाने के साथ-साथी और भी कई अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाये […]

विज्ञापन
चेंगराबांधा: कूचबिहार जिले के चेंगराबांधा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. खासकर इमीग्रेशन चेकपोस्ट इलाके में विशेष चौकसी बरतने का निर्णय लिया गया है. इसको लेकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने विशेष योजना बनायी है. इसी इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर स्कैनर मशीन लगाने के साथ-साथी और भी कई अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाये जायेंगे. उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गयी है. बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा कार्य में सहुलियत के लिए बीजीबी से भी बातचीत की जायेगी.

उल्लेखनीय है कि इस इमिग्रेशन चेकपोस्ट से काफी संख्या में लोग भारत व बांग्लादेश के बीच यातायात करते हैं. यहां से निर्यात का काम भी चालू हुआ है. फिलहाल एक निर्धारित रास्ते से ही यात्री आना-जाना कर रहे हैं एवं सामान लदे ट्रकों को बांग्लादेश भेजा जा रहा है. बांग्लादेश से भी ट्रक से यहां सामान आ रहे हैं.समस्या यहीं है. इन ट्रकों के पुख्ता चेकिंग की व्यवस्था नहीं है.

सामान लदे ट्रक से अवैध रूप से कुछ तस्करी की संभावना हमेशा बनी रहती है. कुछ दिनों पहले सोने की तस्करी का मामला इसी सीमा क्षेत्र में सामने आया था. इसम मामले में कूचबिहार के एक स्वर्ण व्यवसायी की गिरफ्तारी भी हुयी थी. उसके पास से करीब सवा करोड़ रुपये का अवैध सोना बरामद किया गया.


सूत्रों को कहना है कि वर्तमान में तस्कर तस्करी के कई नये-नये तरीके इजाद कर रहे हैं. कभी-कभी समान्य तलाशी में तस्करी का सामान बरामद करना असंभव हो जाता है. स्कैनर मशीन सहित आधुनिक व्यवस्था रहेगी तो सुरक्षा के कामकाज में सुविधा होगी. हालांकि स्थानीय शुल्क विभाग, पुलिस, बीएसएफ की ओर से बताया गया कि सामान ढोने वाले ट्रकों की आवाजाही एवं पासपोर्टधारी यात्रियों पर उनकी हमेशा कड़ी निगरानी रहती है. ट्रकों की भी तलाशी ली जा रही है.
चेंगड़ाबांधा सीमा क्षेत्र में विशेष निगरानी
इस संबंध में बीएसएफ के जलपाईगुड़ी सेक्टर के डीआइजी बीएस पाटियाल का कहना है कि सीमा पर हमेशा ही सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है. यहां भी हमेशा निगरानी रखी जा रही है. उल्लेखनीय है कि सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और जोरदार करने के लिए बीएसएफ ने कई पहल की है. पिछले दिनों हुई बीएसएफ अधिकारियों की बैठक में चेंगड़ाबांधा सीमा क्षेत्र में विशेष सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई है. इस चेकपोस्ट से आयात-निर्यात तो होता ही है साथी पासपोर्ट व वीजा लेकर काफी लोग आना जाना भी करते हैं.

इमिग्रेशन चेकपोस्ट संलग्न जीरो प्वाइंट इलाके में लोहे का कोई गेट नहीं है. शाम को बांस का बाड़ लगाकर बंद किया जाता है. जीरो प्वाइंट इलाके में बांग्लादेश का बुढ़ीमारी लैंडपोर्ट है. भारतीय ट्रक सामान लेकर बांग्लादेश प्रवेश करते हैं तो बुढ़ीमारी में ही अनलोडिंग होती है. इसी को देखकर इस सीमा पर चेकपोस्ट के आधुनिकीकरण की आवश्यकता बताई जा रही है. इनके मुताबिक आधुनिकीकरण से ही स्वाभाविक रूप से विभिन्न तकनीक का इस्तेमाल होगा. इससे जवानों को काम करने में सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी. हालांकि इस पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola