डाबग्राम माकपा व तृणमूल कांग्रेस के बीच घमसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Nov 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

आमने-सामने. सड़क निर्माण को लेकर विवाद ने पकड़ा तूल दोनों पक्ष ने थाने में दर्ज करायी शिकायत पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप माकपा ने आसीघर ओपी का किया घेराव सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के डाबग्राम 2 ग्राम पंचायत इलाके में सड़क बनाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस तथा माकपा के बीच विवाद ने काफी उग्र […]
विज्ञापन
आमने-सामने. सड़क निर्माण को लेकर विवाद ने पकड़ा तूल
दोनों पक्ष ने थाने में दर्ज करायी शिकायत
पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप
माकपा ने आसीघर ओपी का किया घेराव
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के डाबग्राम 2 ग्राम पंचायत इलाके में सड़क बनाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस तथा माकपा के बीच विवाद ने काफी उग्र रूप धारण कर लिया है. दोनों ही पक्षों के के बीच मारपीट की घटना के बाद वहां तनाव का माहौल है. इसको लेकर दोनों ही ओर से आसीघर पुलिस आउटपोस्ट में एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी गई है. आरोप है कि दोनों ही पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद भी पुलिस एकतरफा तौर पर माकपा नेताओं और समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. माकपा का आरोप है कि पुलिस माकपा पंचायत सदस्य सहित कई लोगों के घर पर छापेमारी कर रही है. घर की महिलाओं तथा अन्य लोगों को भी परेशान किया जा रहा है. इस घटना को लेकर डाबग्राम इलाके में स्थानीय माकपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार डाबग्राम 2 नंबर ग्राम पंचायत इलाके में सीमेंट से रास्ता बनाने का काम चल रहा था. इसे लेकर ही स्थानीय माकपा पंचायत सदस्य अविनाश राय व स्थानीय तृणमूल नेता गौरांग राय के बीच विवाद हो गया. दोनों के समर्थकों के बीच आपस में मारपीट हुयी. उसके बाद ही दोनों पक्षों की ओर से थाने में मारपीट की घटना की शिकायत दर्ज करवाई गई . आरोपी माकपा समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तृणमूल कांग्रेस की ओर से थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया. आरोप है कि इसके बाद रात को स्थानीय पंचायत सदस्य अविनाश राय सहित कई लोगों के घर पर पुलिस ने छापेमारी की.
पुलिस की इसी कार्यवाई के विरोध में शुक्रवार को माकपा के डाबग्राम एरिया कमेटी की ओर से आसीघर पुलिस आउटपोस्ट के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया. संगठन के सचिव गणेश घोष ने बताया माकपा सदस्य की पिटायी हुई है, वे अस्पताल में चिकित्साधीन है. पहले शिकायत दर्ज करने के बावजूद पुलिस तृणमूल कांग्रेस के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है.
इस मामले पर पुलिस की ओर से बताया गया है कि आरोपी के घरों में छापामारी की गयी लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. दोनों घटनाओं की छानबीन चल रही है. पुलिस के खिलाफ आरोप बेबुनियाद है.माकपा के विरोध प्रदर्शन में सिलीगुड़ी नगर निगम के चेयरमैन दिलीप सिंह भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










