छोटे भाई व उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Nov 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

दोनों मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती आरोपी बड़ा भाई इलाके से हुआ फरार मालदा : छोटे भाई की पत्नी को बड़ा भाई लम्बे समय से परेशान कर रहा था. यहां तक की उसे गलत प्रस्ताव भी देता था. इसका विरोध करने पर भैसुर ने धारदार हथियार से गृहवधू के हाथ की एक उंगली काट दी. […]
विज्ञापन
दोनों मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती
आरोपी बड़ा भाई इलाके से हुआ फरार
मालदा : छोटे भाई की पत्नी को बड़ा भाई लम्बे समय से परेशान कर रहा था. यहां तक की उसे गलत प्रस्ताव भी देता था. इसका विरोध करने पर भैसुर ने धारदार हथियार से गृहवधू के हाथ की एक उंगली काट दी. गुरुवार को यह घटना इंगलिशबाजार थाना के लक्खीपुर गांव में घटी है. पत्नी को बचाने आया उसका पति भी हथियार के वार से घायल हो गया. उसके बांये हाथ में चोट लगी है. उन दोनों का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. इस घटना में आरोपी भैसुर अमल मंडल इलाके से फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि घायल महिला मानसी मंडल (26), उसके पति काजल मंडल (32) एवं उसके पति का बड़ा भाई अमल मंडल एक ही घर पर रहते है. उसका पति पेशे से हाट व्यवसायी था. जब भी काजल मंडल घर से बाहर होता था, उसका बड़ा भाई उसकी पत्नी मानसी मंडल को विभिन्न प्रकार से परेशान करता था. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था.
गुरुवार रात मानसी मंडल को उसके भैसुर अमल मंडल ने आंगन में अकेला देखकर गलत प्रस्ताव दिया. इसका मानसी ने विरोध किया तो अमल मंडल ने हंसुआ से मानसी पर वार कर दिया. वार को हाथ से रोकने में मानसी की एक उंगली कट गयी. उसे बचाने के क्रम में उसका पति काजल मंडल भी घायल हो गया.मेडिकल कॉलेज में घायल काजल मंडल ने बताया कि वह अपने कमरे में सो रहा था. तभी चिल्लाने की आवाज सुनकर बाहर निकला तो देखा की उसकी पत्नी के हाथ से खून निकल रहा है और अमल मंडल उसकी पिटाई कर रहा है. काजल अपनी पत्नी को बचाने गया तो उसके बड़े भाई ने उसी हथियार से उसकी भी जान लेने की कोशिश की. हल्ला-गुल्ला सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो अमल मंडल वंहा से भाग निकला.इंगलिशबाजार थाना पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी अमल मंडल फरार है. उसकी खोज में इलाके में छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










