मोर्चा के कई और बड़े नेता तृणमूल कांग्रेस में शामिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Nov 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

मालबाजार में किया गया नवागंतुकों का स्वागत मंत्री अरूप विश्वास ने की जनसभा में शिरकत जलपाईगुड़ी : गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) के डुआर्स के बड़े नेताओं का तृणमूल कांग्रेस में शामिल होना जारी है. गुरुवार को जयगांव में कई मोर्चा नेता तृणमूल में शामिल हुए थे, तो शुक्रवार को मालबाजार, रेलवे कॉलोनी की खुली जनसभा […]
विज्ञापन
मालबाजार में किया गया नवागंतुकों का स्वागत
मंत्री अरूप विश्वास ने की जनसभा में शिरकत
जलपाईगुड़ी : गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) के डुआर्स के बड़े नेताओं का तृणमूल कांग्रेस में शामिल होना जारी है. गुरुवार को जयगांव में कई मोर्चा नेता तृणमूल में शामिल हुए थे, तो शुक्रवार को मालबाजार, रेलवे कॉलोनी की खुली जनसभा में मंत्री अरूप विश्वास के हाथ से मोर्चा के कई वरिष्ठ नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस का झंडा थामा. डुआर्स के मोर्चा के महासचिव रहे संदीप छेत्री ने बताया कि डुआर्स में मोर्चा के सभी कार्यकर्ता तृणमूल में शामिल हो गये.
गुरुवार को मालबाजार कॉलोनी मैदान में तृणमूल कांग्रेस की जनसभा का आयोजन किया गया. इस सभा में पश्चिम डुआर्स की नारी मोर्चा की अध्यक्ष पिंकी छेत्री, मोर्चा के मुख्य सलाहकार कृष्ण बराइली, सेंट्रल कमेटी के सदस्य मनजीत बराइली, बागराकोट ग्राम पंचायत सदस्य याशिका शर्मा व तारा तामांग, पश्चिम डुआर्स सेंट्रल कमेटी के सदस्य नर बहादुर राई, माल झारखंड मुक्ति मोरचा के अध्यक्ष सुदीप उरांव, मालबाजार ब्लाक के गोजमुमो अध्यक्ष अजित थर्का, ट्रेड यूनियन लीडर सरोज छेत्री तृणमूल में शामिल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










