तृणमूल पंचायत प्रधान ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

Published at :24 Nov 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल पंचायत प्रधान ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

खोरीबाड़ी. ग्रामीण क्षेत्र के विकास को लेकर बतासी के श्यामधनजोत में तृणमूल कार्यकर्ताओं तथा पंचायत सदस्यों के बीच एक बैठक हुयी. इसमें ग्रामीण इलाकों के विकास को लेकर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गयी और सभी के राय मांगे गए. रानीगंज पानीसाली ग्राम पंचायत के प्रधान सह तृणमूल नेता जगन्नाथ राय ने कहा कि इस […]

विज्ञापन
खोरीबाड़ी. ग्रामीण क्षेत्र के विकास को लेकर बतासी के श्यामधनजोत में तृणमूल कार्यकर्ताओं तथा पंचायत सदस्यों के बीच एक बैठक हुयी. इसमें ग्रामीण इलाकों के विकास को लेकर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गयी और सभी के राय मांगे गए. रानीगंज पानीसाली ग्राम पंचायत के प्रधान सह तृणमूल नेता जगन्नाथ राय ने कहा कि इस बैठक मे मुख्य रूप से गांव के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी.

ग्रामीण इलाकों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गयी और इसमें कैसे तेजी लायी जाय इस पर विचार-विमर्श किया गया. निर्मल बांग्ला मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में शौचालय बनाने का काम चल रहा है.

इस कार्य में तेजी लाकर तत्काल इसको खत्म कराने का भी निर्णय बैठक में लिया गया. श्री राय ने आगे कहा कि बैठक में तेजी से फैल रहे डेंगू से बचाव एवं उसके रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की गयी. इस बीमारी की रोकथाम के लिए जरूरी है कि सभी लोग साफ-सफाई को लेकर सजग रहें. विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जाकर आमलोगों से साफ-सफाई को लेकर सजग रहने की अपील की जायेगी. इस बैठक में तृणमूल के कई नेता तथा पंचायत सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola